एग्जीक्यूटिव पीजीडीएम के शुभारम्भ के साथ हुआ एचआर लीडरशिप कॉन्क्लेव का आयोजन

0 75
AD Top-1 728×100

जयपुर तक्षशिला बिजनेस स्कूल, जयपुर की ओर से शनिवार 31अगस्त 2019 को ई-पीजीडीएम (एग्जीक्यूटिव पीजीडीएम) का शुभारम्भ एवं एचआर एंड लीडरशिप कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। यह आयोजन होटल हॉलिडे इन, सिटी सेंटर, जयपुर में आयोजित किया गया था। इस इवेंट का उद्देश्य एच आर(मानव संसाधन) के क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्र के एच आर मैनेजर्स को उनके अद्वितीय योगदान के लिए सम्मानित करना था।
राजस्थान होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप चंदेला, पर्लकॉन के सीएमडी ललित शर्मा, कैनवस इंटरनेशनल स्कूल की निदेशक हेमा हरचंदानी, बिद्या शुक्ला और अन्य विभिन्न क्षेत्र के प्रतिनिधियों को भी श्री जगदीश चंद्रा, सीएमडी फर्स्ट इंडिया ने सम्मानित किया।
एचआर और लीडरशिप कॉन्क्लेव में पुरस्कार वितरण समारोह के बाद मानव संसाधन से जुड़े उभरते हुए मुद्दों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा पैनल चर्चा भी आयोजित की गयी। पैनल चर्चा के लिए दो विषय निर्धारित किये गए। जिसमे पहला विषय “उद्योग के साथ ब्रिजिंग स्किल गैप-प्रबंधन शिक्षा की भूमिका”, एवं दूसरा विषय “मानव संसाधन प्रबंधन में प्रौद्योगिकी की भूमिका” रखा गया।
डॉ. अल्का ने अलग-अलग सेगमेंट के अलग-अलग फायर पैनल मेंबर्स का परिचय दिया । श्री प्रतीक ने संचार कौशल पर जोर दिया। श्री सुधीर गोलिया ने इंटर्नशिप के बारे में बात की। श्री दास ने तक्षशिला के छात्रों के संचार कौशल के बारे में अपना पक्ष रख । प्रोफेसर एच. सोनी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों के विभिन्न पैनल सदस्यों के लिए एक संक्षिप्त परिचय दिया गया।
प्रो. पल्लवी बियानी ने उनसे हुयी बातचीत में बताया कि पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट में मैरियट इंटरनेशनल, फोर्टिस हेल्थकेयर, एचडीएफसी एलआईएफई, अवास फाइनेंशियल, द ललित, जीनस, फिनोवा कैपिटल जैसे बड़े संगठनो के हाई प्रोफाइल एचआर शामिल थे।ऑडियंस में भीशिक्षाविदों के साथ-साथ सफल एवं प्रतिष्ठित उद्योगपतियों ने हिस्सा लिया।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100