मानवता शर्मसार: दिव्यांग युवती से सामुहिक दुष्कर्म

बिलासपुर , 27 अगस्त । बिलासपुर के मरवाही क्षेत्र के बरगवां में एक युवती से सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने रातभर बारी-बारी युवती से दुष्कर्म किया, फिर उसे मरा समझकर सड़क किनारे फेंक मौके से फरार हो गए थे। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वारदात में शामिल 5 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता मूकबधिर थी लिहाजा बिलासपुर एसपी के निर्देश पर मूक बधिर विद्यालय से एक्सपर्ट को बुलाया गया और पीड़िता के साथ काउंसलिंग कर पहचान करके सभी पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपियों को मरवाही कोर्ट पेश किया गया जहां से उनको रिमांड में जेल भेज दिया गया है। मूकबधिर से जुड़े अपराध में ये पहला मामला था जिसमे एक्सपर्ट की मदद से आरोपियों की शिनाख्त और गिरफ्तारी की गई है।
सोमवार रात बिलासपुर के बरगवां इलाके की एक दिव्यांग और दिमागी रूप से कमजोर एक युवती को कुछ लोग अपने साथ जंगल की ओर ले गए। जानकारी के मुताबिक सुनसान इलाके का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने युवती के साथ एक के बाद एक गैंगरेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद मरा हुआ समझकर आरोपी उसे सड़क किनारे छोड़कर मौके से फरार हो गए थे। सुबह पर राह चलते लोगों ने युवती को देखा तो 112 की मदद से उसे पहले मरवाही थाने ले जाया गया। कार्रवाई पूरी होने के बाद पीड़ित युवती को गौरेला के सेनेटोरियम स्थित एमसीएच अस्पताल भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक महिला डॉक्टर ने एमएलसी किया और इसके बाद प्रारंभिक उपचार के बाद पीड़िता को घर भेजा गया।
मरवाही में एक दिव्यांग युवती से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वारदात करने वाले सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक सभी आरोपियों ने मिलकर रात भर बारी-बारी से दिव्यांग युवती का रेप किया। फिर उसे मरा हुआ समझकर सड़क पर फेंक कर मौके से फरार हो गए थे। फिलहाल सभी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
