दो हजार टैंकरों में से केजरीवाल ने मात्र दो टैंकर पकड़े हैं – विजेन्द्र गुप्ता

0 44
AD Top-1 728×100

नई दिल्ली, 27 अगस्त । । नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने पत्रकार सम्मेलन में कहा कि केजरीवाल न अपनी गलतियों को छिपाने के लिए पानी के बकाया बिल पर लगने वाला बिलम्ब शुल्क माफ करने की घोषणा की है, लेकिन जिन उपभोक्ताओं पर भारी पेनाल्टी लगाकर पानी के बिल के रूप में करोड़ों रूपये वसूले गये हैं उनका पैसा लौटाया जाये, क्योंकि यह एरियर घोटाला है।
एरियर घोटाले पर श्वेतपत्र जारी करने की मांग करते हुये विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में 50 प्रतिशत आबादी पर पानी की लाइन ही नहीं बिछी है और जहां पर पानी की पाइप लाइनें हैं भी, वहां पर पानी के मीटर ही नहीं लगे हैं तो केजरीवाल की इस घोषणा का कोई अर्थ नहीं है। गरीब लोगों का पानी के बिल और एरियर से कोई मतलब नहीं है। केजरीवाल ने एक भी झुग्गी को नल से नहीं जोड़ा है। आधी दिल्ली प्यासी है या फिर दूषित जल पीने के लिये मजबूर है।
विधानसभा चुनाव को देखते हुये पानी के एरियर का विलम्ब शुल्क माफ करने की यह केजरवाल की वन टाइम योजना है जो चुनाव के बाद खत्म हो जायेगी। केजरीवाल ऐसी योजनायें चलाकर दिल्ली के लोगों को गुमराह कर रहे हैं। टैंकर माफिया की चर्चा करते हुये नेता प्रतिपक्ष श्री गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल जब सत्ता में नहीं थे तो टैंकर माफिया को राजनैतिक संरक्षण बताकर तरह-तरह के आरोप लगाते थे लेकिन सत्ता में आने के बाद पांच सालों के अंदर मात्र दो टैंकरों को पकड़ा गया है जबकि 2000 टैंकर माफिया या तो पानी की चोरी कर रहे हैं।
भूजल की अवैध सप्लाई कर रहे हैं। केजरीवाल के संरक्षण में यह सब कुछ हो रहा है। केजरीवाल ने पिछले पांच सालों में पानी की कितनी चोरी रोकी, कितने लीकेज बंद किये और कितना दूषित पानी सप्लाई होने से रोका। अगर केजरीवाल समय रहते यह सब कुछ करते तो दिल्ली में पानी के लिए त्राहि-त्राहि नहीं मचती। केजरीवाल दिल्ली जल बोर्ड की वेबसाइट तक चला पाने में असमर्थ हैं तो दिल्ली की जनता की प्यास कैसे बुझांयेंगे।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100