जम्मू कश्मीर पुलिस अफिसर ने विदेशी मीडिया की लगाई क्लास

श्रीनगर , 27 अगस्त । जम्मू कश्मीर पुलिस के एक अफिसर ने विदेशी मीडिया को खरी-खरी सुनाई है। अफिसर इम्तियाज हुसैन ने कहा कि विदेशी मीडिया कश्मीर पर गलत कवरेज कर रहा है और दिखा रहा है कि धारा 370 हटने के बाद कश्मीर में लॉकडाउन है। हुसैन ने अपना गुस्सा टवीट्र के माध्यम से निकाला है।
उन्होंने इस संदर्भ में एक करारा टवीट् किया है और कश्मीर पर गलत खबरों की निंदा की है। हुसैन ने लिखा है, अगस्त 4 से अभी तक कश्मीर में दो मौते हुई हैं। एक व्यक्ति की पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी मुठभेड़ में मौत हो गई जबकि एक ट्रक चालक की मौत पत्थराव के दौरान हो गई। इनके बारे में ए जे इंग्लिश, बीबसी उर्दू या फिर एनवाई टाइम्स में कोई रिपोर्ट नहीं आई क्योंकि यह उनकी विचारधारा पर फिट नहीं बैठती थी। उन्होंने आगे लिखा, बारामूला में मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी और एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई। कुल चार मौतें। कोई लॉकडाउन नहीं है। लोग सडक़ों पर आने-जाने के लिए आजाद हैं।
