एक बार फिर से उभरा प्रियंका चोपड़ा का घुटने का दर्द

0 41
AD Top-1 728×100

फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को एक बार फिर घुटने का दर्द सता रहा हैl वह बैंडेज लगाकर मियामी एयरपोर्ट पर पति निक जोनास  और परिवार के साथ निकलते हुए देखी गईl इस मौके पर उन्होंने घुटने पर काले रंग का बैंडेज लगा रखा थाl इसके अलावा प्रियंका ने गॉगल लगा रखा थाl उन्होंने ब्लैक रंग की शार्ट भी पहन रखी थीl साथ ही प्रियंका चोपड़ा इस मौके पर एक वाइट रंग का शर्ट भी पहन रखी थीl इस समय उन्होंने अपने साथ अपना प्यारा पपी डियाना भी ले रखा थाlसभी एक साथ प्लेन बोर्ड करते नजर आ रहे हैं और उनके पति निक जोनास खड़े होकर उन्हें देख रहे हैंl  गौरतलब है कि जोनास ब्रदर के सुपरहिट शो के बाद यह सभी एयरपोर्ट पर नजर आएl इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा के फैंस क्लब के पूछे जाने पर बताया कि कुछ समय से उन्हें उनके घुटने का दर्द सता रहा हैl

इसके चलते उन्होंने घुटने का कैप लगा रखा हैl जोनास परिवार का खुद का प्लेन हैl इसमें पूरा परिवार बैठकर शो में भाग लेने जाता हैl प्रियंका चोपड़ा जल्द फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आएंगीl इस फिल्म में उनके अलावा जायरा वसीम और फरहान अख्तर की अहम भूमिका हैl इस फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस ने किया हैl प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में शादी कर ली थीl इस मौके पर उन्हें बधाई देने बॉलीवुड के कई कलाकार भी पहुंचे थेl इसके अलावा उन्होंने कई विदेशी मेहमानों को भी आमंत्रित किया थाl

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100