‘डांस इंडिया डांस’ के सेट पर कपिल देव के साथ करीना ने लगाये चौके-छक्के

0 47
AD Top-1 728×100

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर के वैसे तोआए दिन फोटो और वीडियो इंटरनेट पर छाए रहते हैं। लेकिन अब तो उनके फैंस उनका नया वीडियो देखकर क्रेजी हुए जा रहे हैं। वजह यह है कि करीना ने जी टीवी के डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ के सेट को क्रिकेट के मैदान में तबदील कर डाला. क्योंकि यहां मेहमान बनकर आए थे महान बल्लेबाज कपिल देव. अब यह वीडियो बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट के दीवानों के दिलो दिमाग पर छाया हुआ है। करीना कपूर इन दिनों रिएलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस 7’ में बतौर जज नजर आ रही हैं। करीना अपने इस टीवी डेब्यू को जमकर एंजॉय करती हैं और आए दिन सेट पर मस्ती करती कैमरे में कैद होती हैं।

अब उनका कपिल देव के साथ वाला यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। देखिए यह वीडियो…दरअसल ‘डांस इंडिया डांस’ के सेट पर महान क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव गेस्ट बनकर आए। अब जहां कपिल देव मौजूद हों वहां मस्ती और क्रिकेट का कॉम्बो नजर आना तो तय बात है।ऐसे में करीना और कपिल ने इस सेट को ही क्रिकेट का मैदान बनाया और दोनों अपनी-अपनी बॉलिंग और बेटिंग का हुनर दिखाना शुरू कर दिया। दरअसल ‘डांस इंडिया डांस’ के सेट पर महान क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव गेस्ट बनकर आए। अब जहां कपिल देव मौजूद हों वहां मस्ती और क्रिकेट का कॉम्बो नजर आना तो तय बात है. ऐसे में करीना और कपिल ने इस सेट को ही क्रिकेट का मैदान बनाया और दोनों अपनी-अपनी बॉलिंग और बेटिंग का हुनर दिखाना शुरू कर दिया। वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘गुड न्यूज’ में नजर आने वाली हैं, वहीं इसके बाद वह इरफान खान के साथ ‘अंग्रेजी मीडियम’ में लीड किरदार में दिखने वाली हैं।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100