फिल्म परदेस शाहरुख खान की एक्ट्रेस महिमा चौधरी अब दिखती हैं ऐसी

0 49
AD Top-1 728×100

क्या आपको शाहरुख खान की फिल्म पदरेस की एक्ट्रेस महिमा चौधरी याद हैं? वो एक्ट्रेस जिसे अपनी डेब्यू फिल्म के लिए ही बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था. महिमा चौधरी ने अपने करियर में दाग: द फायर, प्यार कोई खेल नहीं, धड़कन, दीवाने, कुरुक्षेत्र, ओम जय जगदीश और दिल है तुम्हारा जैसी कई फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाई हैं. परदेस को रिलीज हुए 22 साल हो गए। ऐसे में ये सवाल है कि आखिर महिमा चौधरी इन दिनों कहां है और क्या कर रही हैं?फिल्म परदेस  8 अगस्त को रिलीज हुई थी। परदेस को रिलीज हुए 22 साल हो चुके हैं और फैंस सोशल मीडिया पर इस फिल्म को याद कर रहे हैं। महिमा का ख्याल ना आना कैसे मुमकिन है?एक समय में बॉलीवुड की खूबसूरत और प्रतिभाशाली एक्ट्रेस में शुमार रहीं महिमा अब काफी बदल गई हैं. कुछ समय पहले महिमा की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई थीं जि‍नमें उन्हें पहचान पाना मुश्किल था।महिमा पहले से अलग दिखने लगी हैं और लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं. कुछ समय आईं उनकी तस्वीरों में महिमा बिल्कुल अलग नजर आ रही थीं।उनका वजन भी काफी बढ़ा नजर आ रहा था.महिमा चौधरी लम्बे समय से फिल्मी पर्दे से गायब हैं. महिमा को आखिरी बार साल 2015 में आई फिल्म मुंबई – द गैंस्टर में देखा गया था. इस फिल्म के आने और जाने का कोई खास जिक्र नहीं हुआ। महिमा आखिरी बार 2016 में डार्क चॉकलेट नाम की एक बंगाली फिल्म में काम को लेकर चर्चा में रही थीं।
टेनिस स्टार लिएंडर पेस के साथ महिमा चौधरी का अफेयर भी चला। हालांकि रिश्ता किसी मुकाम पर नहीं पहुंचा और दोनों कने ब्रेकअप कर लिया. बाद में 2006 में महिमा ने कारोबारी बॉबी मुखर्जी से शादी कर ली। इस शादी से महिमा को एक बेटी भी हुई. बेटी का नाम अरीना है. बॉबी के साथ महिमा की शादी चल नहीं पाई. 2016 में महिमा अपने पति से अलग हो गईं।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100