शेयर बाजार: सेंसेक्स 636 अंक और निफ्टी 176 अंक के उछाल के साथ हुआ बंद

मुंबई, 8 अगस्त। भारतीय शेयर बाजार आज बढ़त के साथ बंद हुए हैं। कारोबार के अंत में आज सेंसेक्स 636.86 अंक यानि 1.74 फीसदी की बढ़त के साथ 37,327.36 के स्तर पर और निफ्टी 176.95 अंक यानि 1.63 फीसदी की बढ़त के साथ 11,032.45 के स्तर पर बंद हुआ है। सरकार ने इस साल बजट पर FPI पर जो सरचार्ज लगाने का प्रस्ताव रखा था, उसे वापस ले सकती है। इससे शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली।
मिड-स्मॉल कैप शेयरों में बढ़त
मिड और स्मॉल कैप शेयरों में भी बाजार की बढ़त में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी ली। बीएसई का मिड कैप इंडेक्स 0.42 फीसदी बढ़कर 13566 के करीब और स्मॉल कैप इंडेक्स 0.74 फीसदी की बढ़त के साथ 12574 के पार बंद हुआ है।
बैंकिंग शेयर चढ़े
बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी के बल पर बैंक निफ्टी 504 फीसदी की बढ़त के साथ 28206 के स्तर पर बंद हुआ है। आज ऑटो, मेटल, फार्मा, रियल्टी और मीडिया शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त देखऩे को मिली। निफ्टी का ऑटो इंडेक्स 3.03 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स 1.10 फीसदी, मेटल इंडेक्स 1.23 फीसदी, फार्मा इंडेक्स 1.08 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स 1.86 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए है।
