सेमरिया उप तहसील: 16 साल का इंतजार हुआ खत्म सेमरिया को मिली उप तहसील की सौगात, 1 जुलाई 2026 से 52 गांव का संचालन शुरू 22 गांव सेमरिया 30 गांव खाम्ह 2010 में उठी मांग,2026 में मिली मंजूरी

सेमरिया उप तहसील: 16 साल का इंतजार हुआ खत्म सेमरिया को मिली उप तहसील की सौगात, 1 जुलाई 2026 से 52 गांव का संचालन शुरू 22 गांव सेमरिया 30 गांव खाम्ह 2010 में उठी मांग,2026 में मिली मंजूरी
वर्ष 2010 में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष प्रभात वर्मा ने सेमरिया में उप तहसील की स्थापना की मांग उठाई थी।
इसी वर्ष पूर्व विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला ने भी सेमरिया में उप तहसील स्थापित किए जाने के संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग का समर्थन किया था।
इसके बाद 1 जुलाई 2026 से सीधी के तत्कालीन कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशन में सेमरिया उप तहसील का संचालन प्रारंभ कराया गया, जिससे क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई।
सीधी जिले में गोपद बनास (गोपद बनास) तहसील जिले की सबसे पुरानी तहसीलों में से एक है। इसका नाम प्राचीन गोपद नदी और बनास क्षेत्र के आधार पर पड़ा है।
ऐतिहासिक राजस्व अभिलेखों के अनुसार, गोपद बनास तहसील वर्ष 1948–1949 के आसपास तत्कालीन रीवा रियासत के पुनर्गठन के बाद प्रशासनिक इकाई के रूप में संचालित होने लगी। इसके बाद 1956 में राज्यों के पुनर्गठन के साथ यह मध्य प्रदेश का हिस्सा बनी और तहसील के रूप में निरंतर कार्यरत है।
गोपद बनास तहसील पहले सीधी जिले की सबसे बड़ी तहसीलों में से एक थी। प्रशासनिक सुविधा और बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए इसका क्षेत्रफल समय-समय पर कम किया गया।
लगभग 30 वर्षों से गोपद बनास तहसील जिले में
संचालित हो रही थी फिर समय आया
बाद में बहरी तहसील का भी गठन किया गया, जो पहले गोपद बनास तहसील के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों का हिस्सा थी। वर्तमान में सीधी जिले में 8 तहसीलें हैं—गोपद बनास, रामपुर नैकिन, सिहावल, मझौली, कुसमी, चुरहट, बहरी और मड़वास तहसीलों का विभाजन किया गया किया गया
लोग बताते हैं कि 2010 से 2015 के बीच विधायक केदारनाथ शुक्ला और पूर्व जनपद उपाध्यक्ष प्रभात वर्मा अपने कार्यकाल में द्वारा वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सेमरिया में कार्यक्रम के दौरान सेमरिया उप तहसील संचालित करने के लिए पत्राचार आवेदन देकर माग किया गया मुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया और प्रक्रिया निरंतर जारी ही 13 जनवरी 2022 में एवं राजस्व विभाग का परिपत्र जारी हुआ दिनांक 16 जनवरी 2015 के अनुसार तहसील गोपट बना के राजस्व निरीक्षक मंडल सेमरिया में सेमरिया एवं खाम को उप तहसील का दर्जा मिला वर्तमान कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने एक पत्र जारी किया भू अभिलेख के लिए 23 अगस्त 2023 को अब उप तहसील खाम और सेमरिया में उप तहसील संचालन किया जाएगा लगभग 3 वर्ष बाद अब वर्तमान कलेक्टर विकास मिश्रा ने इस पर पहल की और 1 जुलाई 2026 को सेमरिया में अब तहसील का संचालन किया गया हफ्ते में 2 दिन बुधवार और गुरुवार को वर्तमान ग्राम पंचायत सेमरिया में संचालन किया जाएगा जिसमें सम्मिलित गांव 22 है सेमरिया,भमरहा रामगढ़, झोसारवार,देवछा, मनकीसर,चूल्ही झगरहा,पुरुषोत्तमगढ बरिगवां कठौतहा मिर्चवार,बढौरा,कुबरी,बम्हनी,ओवरहा, हस्तिनापुर,देवगड,ऐठी,करारीकाडी,बारी,बौडहा
यहां क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला और सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा का आभार भी आए लोगों में व्यक्त किया
पत्रकार धर्मेंद्र सिंह बघेल
