“कोई भी पात्र व्यक्ति जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे” — विश्वामित्र पाठक

0 25
AD Top-1 728×100

“कोई भी पात्र व्यक्ति जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे” — विश्वामित्र पाठक

धर्मेन्द्र सिंह बघेल पत्रकार
9993496274

विधानसभा क्षेत्र सिहावल अंतर्गत ग्राम पंचायत डढ़िया में क्षेत्रीय विधायक विश्वामित्र पाठक के मुख्य आतिथ्य में जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। विधायक श्री पाठक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनका शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के लिए कहा।

अपने सारगर्भित उद्बोधन में विधायक श्री पाठक ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध रूप से पहुँचना चाहिए तथा कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने ग्राम की निस्तार भूमि एवं पूर्व में वृक्षारोपण की गई भूमि को क्रेशर खदान हेतु आवंटित किए जाने पर आपत्ति दर्ज कराते हुए लीज निरस्त करने की मांग रखी। इस पर विधायक श्री पाठक ने कहा कि उक्त भूमि सार्वजनिक उपयोग एवं ग्रामवासियों के निस्तार की भूमि है तथा इसके समीप छात्रावास भवन भी स्थित है। ग्रामीणों की सुविधा एवं जनहित को सर्वोपरि रखते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा।

इस अवसर पर विधायक श्री पाठक ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं—प्रधानमंत्री आवास योजना, नल-जल योजना, पेंशन योजनाएँ, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं सहित अन्य विकासोन्मुखी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी तथा उपस्थित नागरिकों से योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पात्रतानुसार उनका लाभ लेने का आग्रह किया।मुख्य अतिथि ने शिविर में उपस्थित किसानों से परंपरागत फसलों को, कुटकी,रागी आदि फसलों की खेती करने एवं रासायनिक खाद की जगह जैविक खाद का उपयोग करने की सलाह दी।

कार्यक्रम में जनपद सीईओ रोहित उपाध्याय, तहसीलदार शिवमूर्ति सरल, नायब तहसीलदार गणेश पाण्डेय, खनिज निरीक्षक रजत गौतम, टीआई राजेश पाण्डेय, एसडीओ श्रवण चतुर्वेदी, सरपंच अनिल रावत सहित अशोक शुक्ला, शिवपूजन दीक्षित, अनिल पाण्डेय, सत्यलाल साहू, बद्री साहू, राजू दीक्षित, हरिनारायण दीक्षित, राजकुमार द्विवेदी, अरुण द्विवेदी, अधिकारी-कर्मचारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100