सीधी जिले के प्रतिभाशाली छात्र प्रतीक पाण्डेय ने रचा इतिहास, जेईई में सफलता हासिल कर जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में पाया प्रवेश

सीधी जिले के प्रतिभाशाली छात्र प्रतीक पाण्डेय ने रचा इतिहास, जेईई में सफलता हासिल कर जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में पाया प्रवेश

धर्मेन्द्र सिंह बघेल पत्रकार
9993496274
सीधी जिले के वरिष्ठ पत्रकार रामबिहारी पाण्डेय के पुत्र एवं बीरबल भूमि समाचार की संपादक ऋचा पाण्डेय के भाई प्रतीक पाण्डेय ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर जेईई परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
प्रतीक पाण्डेय ने कक्षा 12वीं तक अपनी शिक्षा गणित विषय से केंद्रीय विद्यालय सीधी से पूर्ण की। छात्र जीवन से ही वे पढ़ाई के प्रति बेहद गंभीर, अनुशासित और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे हैं।
खास बात यह है कि प्रतीक ने बिना किसी कोचिंग के घर पर रहकर स्व-अध्ययन के माध्यम से जेईई परीक्षा उत्तीर्ण की, जो उनकी मेहनत, आत्मविश्वास और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है।
प्रतीक को जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज सहित कई प्रतिष्ठित सरकारी इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश का अवसर प्राप्त हुआ, लेकिन उन्होंने जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश लेने का निर्णय लिया। यह उनके उज्ज्वल भविष्य की एक मजबूत और शानदार शुरुआत मानी जा रही है।
प्रतीक की इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और पूरे जिले में खुशी की लहर है। सभी लोग उन्हें लगातार शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ दे रहे हैं।
परिवारजनों का कहना है कि प्रतीक की सफलता यह सिद्ध करती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, मेहनत सच्ची हो और आत्मविश्वास मजबूत हो, तो बिना कोचिंग के भी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि प्रतीक पाण्डेय जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करें और परिवार व जिले का नाम निरंतर रोशन करते रहें।
