सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने सात दिवसीय अद्विता को ‘‘दो बूंद’’ पिलाकर किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

0 16
AD Top-1 728×100

धर्मेन्द्र सिंह बघेल पत्रकार

खंड स्तर पर भी जनप्रतिनिधियों ने किया मॉडल बूथों का उद्घाटन, सीएमएचओ डॉ. खरे ने किया बूथों का निरीक्षण, ईवी ऑटो से वैक्सीन वितरण का नवाचार

सीधी 28 जूून 2026
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले में रविवार को जिला चिकित्सालय सीधी से अभियान का शुभारंभ सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने सात दिवसीय नवजात बालिका अद्विता सिंह को ‘‘दो बूंद जिंदगी की’’ पोलियो वैक्सीन पिलाकर किया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि पोलियो मुक्त भारत की उपलब्धि को बनाए रखने के लिए प्रत्येक बच्चे तक वैक्सीन पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

अभियान के दौरान जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अभिनव पहल करते हुए शहरी क्षेत्रों में पोलियो वैक्सीन का परिवहन ईवी (इलेक्ट्रिक) ऑटो के माध्यम से कराया। इस पहल का उद्देश्य प्रदूषण कम करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार खरे, सिविल सर्जन डॉ. एस.बी. खरे, वरिष्ठ चिकित्सक, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. नागेन्द्र बिहारी दुबे, पूर्व जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एल.सी. गुप्ता, डाटा मैनेजर रीतेश पाण्डेय, जिला वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर विकास सिंह, एम एंड ई, डीसीएम, नर्सिंग स्टाफ, एएनएम सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं जिला चिकित्सालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. नागेन्द्र बिहारी दुबे ने उपस्थित 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई तथा समस्त नागरिकों से अपील की कि अपने 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को अनिवार्य रूप से पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलवाएं, ताकि देश पोलियो मुक्त बना रहे।

कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के प्रत्येक विकासखंड में दो-दो मॉडल पोलियो बूथ स्थापित किए गए। विकासखंड सेमरिया के गांधी ग्राम में विधायक प्रतिनिधि राजेश द्विवेदी एवं जमोड़ी में समाजसेवी देव कुमार सिंह चौहान, विकासखंड सिहावल अंतर्गत सीएचसी सिहावल में सरपंच मुन्नी प्रजापति एवं कोदौरा (जोंकी) में सरपंच भगवानदास पटेल, विकासखंड कुसमी में सीएचसी कुसमी का जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिंह एवं दुबरीकला में रेलवे स्टेशन मास्टर, विकासखंड रामपुर नैकिन में सीएचसी रामपुर नैकिन का नगर पंचायत अध्यक्ष एवं चुरहट (भितरी) में सरपंच एवं उपसरपंच तथा विकासखंड मझौली में सीएचसी मझौली का तहसीलदार दिलीप सिंह एवं जोवा की सरपंच देववती यादव ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर मॉडल बूथों का शुभारंभ किया। इस दौरान सेमरिया में बीपीएम रिंकू पाण्डेय, बीसीएम अनीता श्रीवास्तव, रामपुर नैकिन में बीएमओ डॉ. प्रेरणा पाठक, बीपीएम अनुज सिंह परिहार, चुरहट में चिकित्सा अधिकारी डॉ. वरुण सिंह, बीईई कमला गुप्ता तथा सिहावल, मझौली एवं कुसमी में बीएमओ, बीपीएम, बीईई एवं अन्य चिकित्सकीय स्टाफ उपस्थित रहे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार खरे ने बताया कि जिले में 192650 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 225784 घरों तक स्वास्थ्य विभाग की पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के प्रथम दिवस 1182 पोलियो बूथों पर बच्चों को खुराक पिलाई गई। इसके बाद 29 एवं 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी। अभियान के सफल संचालन के लिए 1376 टीमें, 2762 वैक्सीनेटर, 184 सुपरवाइजर, 25 ट्रांजिट बूथ एवं 6 विशेष मोबाइल टीमें तैनात की गई हैं।

शुभारंभ के पश्चात मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार खरे सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों एवं खंड चिकित्सा अधिकारियों ने विभिन्न पोलियो बूथों का सघन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने बूथों पर कार्यरत कर्मचारियों से चर्चा की तथा अभिभावकों से बच्चों को पोलियो की खुराक मिलने की जानकारी प्राप्त की।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार खरे ने कहा, ‘‘पोलियो मुक्त भारत को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि एक भी बच्चा छूट जाता है तो सुरक्षा चक्र कमजोर पड़ सकता है’’ उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि यदि उनका बच्चा किसी कारणवश बूथ पर पोलियो की दवा नहीं पी सका है तो 29 एवं 30 जून को घर-घर पहुंचने वाली स्वास्थ्य टीम को अवश्य दवा पिलवाएं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनसहभागिता के बल पर सीधी जिला इस अभियान में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करेगा।

—————
*01 जुलाई से सीधी जिले की समस्त यात्री बसों का संचालन नवीन बस स्टैंड से होगा*

धर्मेन्द्र सिंह बघेल पत्रकार

सीधी, 28 जून 2026। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन में जिला प्रशासन द्वारा 01 जुलाई 2026 से सीधी जिले की समस्त यात्री बसों का संचालन नवीन बस स्टैंड से किए जाने का निर्णय लिया गया है। इस तिथि से पुराने बस स्टैंड से संचालित होने वाली सभी यात्री बसें केवल नवीन बस स्टैंड से ही संचालित होंगी।

यह निर्णय शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने, मुख्य मार्गों पर लगने वाले यातायात जाम को कम करने, यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा नवीन बस स्टैंड का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

जिला प्रशासन ने समस्त बस संचालकों, वाहन स्वामियों एवं चालकों को निर्देशित किया है कि वे 01 जुलाई 2026 से अपनी सभी बसों का संचालन केवल नवीन बस स्टैंड से करें। पुराने बस स्टैंड अथवा किसी अन्य अनधिकृत स्थान से बसों का संचालन या सवारी बैठाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों के माध्यम से इस व्यवस्था का नियमित निरीक्षण किया जाएगा तथा प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। निर्धारित आदेशों का उल्लंघन करने वाले बस संचालकों एवं वाहन स्वामियों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम, 1988 तथा अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के अंतर्गत चालानी एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों एवं यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा के लिए केवल नवीन बस स्टैंड का ही उपयोग करें तथा सुरक्षित, सुगम एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें
……………..

सर्किट हाउस में निःशुल्क सामूहिक योग सत्र का शुभारंभ, कलेक्टर विकास मिश्रा ने किया योगाभ्यास

धर्मेन्द्र सिंह बघेल पत्रकार

सीधी 28 जूून 2026
जिले में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की पहल पर रविवार प्रातः सर्किट हाउस परिसर में निःशुल्क सामूहिक योग सत्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर विकास मिश्रा ने स्वयं योगाभ्यास कर नागरिकों को नियमित योग अपनाने का संदेश दिया।

योग सत्र का संचालन पतंजलि योग समिति, गायत्री परिवार एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अनुभवी योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।

कलेक्टर विकास मिश्रा ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। नियमित योगाभ्यास से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है और जीवन की गुणवत्ता में सकारात्मक सुधार आता है। उन्होंने जिलेवासियों से इस पहल से जुड़कर अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने की अपील की।

जिला प्रशासन ने बताया कि यह निःशुल्क सामूहिक योग सत्र प्रत्येक रविवार प्रातः 6 बजे सर्किट हाउस, सीधी में आयोजित किया जाएगा। सभी नागरिकों से इसमें सहभागी बनकर ‘‘स्वस्थ सीधी, स्वस्थ समाज’’ के संकल्प को साकार करने का आग्रह किया गया।

—————
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु प्रतिभाशाली बच्चों के नामांकन आमंत्रित

20 जुलाई तक जिला शिक्षा केन्द्र को भेजें प्रस्ताव, प्रत्येक विकासखंड से कम से कम पांच बच्चों की पहचान के निर्देश

सीधी 28 जूून 2026
भारत सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण प्रतिभा एवं उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले बच्चों को सम्मानित करने के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 हेतु नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। जिला शिक्षा केन्द्र सीधी ने जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, विकासखंड स्त्रोत समन्वयकों तथा शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों एवं प्रधानाध्यापकों से पात्र बच्चों की पहचान कर उनके प्रस्ताव निर्धारित समय-सीमा में भेजने के निर्देश दिए हैं।

जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केन्द्र ने बताया कि यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन बच्चों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने वीरता, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियां प्राप्त कर समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। पुरस्कार का उद्देश्य प्रतिभाशाली बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों को पहचान दिलाना तथा अन्य बच्चों को भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करना है।

उन्होंने बताया कि 31 जुलाई 2026 की स्थिति में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे इस पुरस्कार के लिए पात्र होंगे। विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, कमजोर वर्गों तथा दिव्यांग बच्चों की उत्कृष्ट उपलब्धियों की पहचान कर उनके नामांकन को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि समाज के सभी वर्गों की प्रतिभाओं को समान अवसर मिल सके।

भारत सरकार के पोर्टल पर नामांकन की प्रक्रिया 1 अप्रैल से 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन संचालित रहेगी। इसके लिए जिले के सभी विकासखंडों में व्यापक स्तर पर प्रतिभाशाली बच्चों की पहचान करने का अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक विकासखंड स्त्रोत समन्वयक को अपने विकासखंड से कम से कम पांच पात्र
*01 जुलाई से सीधी जिले की समस्त यात्री बसों का संचालन नवीन बस स्टैंड से होगा*

धर्मेन्द्र सिंह बघेल पत्रकार

सीधी, 28 जून 2026। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन में जिला प्रशासन द्वारा 01 जुलाई 2026 से सीधी जिले की समस्त यात्री बसों का संचालन नवीन बस स्टैंड से किए जाने का निर्णय लिया गया है। इस तिथि से पुराने बस स्टैंड से संचालित होने वाली सभी यात्री बसें केवल नवीन बस स्टैंड से ही संचालित होंगी।

यह निर्णय शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने, मुख्य मार्गों पर लगने वाले यातायात जाम को कम करने, यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा नवीन बस स्टैंड का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

जिला प्रशासन ने समस्त बस संचालकों, वाहन स्वामियों एवं चालकों को निर्देशित किया है कि वे 01 जुलाई 2026 से अपनी सभी बसों का संचालन केवल नवीन बस स्टैंड से करें। पुराने बस स्टैंड अथवा किसी अन्य अनधिकृत स्थान से बसों का संचालन या सवारी बैठाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों के माध्यम से इस व्यवस्था का नियमित निरीक्षण किया जाएगा तथा प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। निर्धारित आदेशों का उल्लंघन करने वाले बस संचालकों एवं वाहन स्वामियों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम, 1988 तथा अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के अंतर्गत चालानी एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों एवं यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा के लिए केवल नवीन बस स्टैंड का ही उपयोग करें तथा सुरक्षित, सुगम एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

………………….

सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने सात दिवसीय अद्विता को ‘‘दो बूंद’’ पिलाकर किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

खंड स्तर पर भी जनप्रतिनिधियों ने किया मॉडल बूथों का उद्घाटन, सीएमएचओ डॉ. खरे ने किया बूथों का निरीक्षण, ईवी ऑटो से वैक्सीन वितरण का नवाचार

सीधी 28 जूून 2026
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले में रविवार को जिला चिकित्सालय सीधी से अभियान का शुभारंभ सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने सात दिवसीय नवजात बालिका अद्विता सिंह को ‘‘दो बूंद जिंदगी की’’ पोलियो वैक्सीन पिलाकर किया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि पोलियो मुक्त भारत की उपलब्धि को बनाए रखने के लिए प्रत्येक बच्चे तक वैक्सीन पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

अभियान के दौरान जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अभिनव पहल करते हुए शहरी क्षेत्रों में पोलियो वैक्सीन का परिवहन ईवी (इलेक्ट्रिक) ऑटो के माध्यम से कराया। इस पहल का उद्देश्य प्रदूषण कम करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार खरे, सिविल सर्जन डॉ. एस.बी. खरे, वरिष्ठ चिकित्सक, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. नागेन्द्र बिहारी दुबे, पूर्व जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एल.सी. गुप्ता, डाटा मैनेजर रीतेश पाण्डेय, जिला वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर विकास सिंह, एम एंड ई, डीसीएम, नर्सिंग स्टाफ, एएनएम सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं जिला चिकित्सालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. नागेन्द्र बिहारी दुबे ने उपस्थित 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई तथा समस्त नागरिकों से अपील की कि अपने 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को अनिवार्य रूप से पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलवाएं, ताकि देश पोलियो मुक्त बना रहे।

कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के प्रत्येक विकासखंड में दो-दो मॉडल पोलियो बूथ स्थापित किए गए। विकासखंड सेमरिया के गांधी ग्राम में विधायक प्रतिनिधि राजेश द्विवेदी एवं जमोड़ी में समाजसेवी देव कुमार सिंह चौहान, विकासखंड सिहावल अंतर्गत सीएचसी सिहावल में सरपंच मुन्नी प्रजापति एवं कोदौरा (जोंकी) में सरपंच भगवानदास पटेल, विकासखंड कुसमी में सीएचसी कुसमी का जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिंह एवं दुबरीकला में रेलवे स्टेशन मास्टर, विकासखंड रामपुर नैकिन में सीएचसी रामपुर नैकिन का नगर पंचायत अध्यक्ष एवं चुरहट (भितरी) में सरपंच एवं उपसरपंच तथा विकासखंड मझौली में सीएचसी मझौली का तहसीलदार दिलीप सिंह एवं जोवा की सरपंच देववती यादव ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर मॉडल बूथों का शुभारंभ किया। इस दौरान सेमरिया में बीपीएम रिंकू पाण्डेय, बीसीएम अनीता श्रीवास्तव, रामपुर नैकिन में बीएमओ डॉ. प्रेरणा पाठक, बीपीएम अनुज सिंह परिहार, चुरहट में चिकित्सा अधिकारी डॉ. वरुण सिंह, बीईई कमला गुप्ता तथा सिहावल, मझौली एवं कुसमी में बीएमओ, बीपीएम, बीईई एवं अन्य चिकित्सकीय स्टाफ उपस्थित रहे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार खरे ने बताया कि जिले में 192650 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 225784 घरों तक स्वास्थ्य विभाग की पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के प्रथम दिवस 1182 पोलियो बूथों पर बच्चों को खुराक पिलाई गई। इसके बाद 29 एवं 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी। अभियान के सफल संचालन के लिए 1376 टीमें, 2762 वैक्सीनेटर, 184 सुपरवाइजर, 25 ट्रांजिट बूथ एवं 6 विशेष मोबाइल टीमें तैनात की गई हैं।

शुभारंभ के पश्चात मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार खरे सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों एवं खंड चिकित्सा अधिकारियों ने विभिन्न पोलियो बूथों का सघन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने बूथों पर कार्यरत कर्मचारियों से चर्चा की तथा अभिभावकों से बच्चों को पोलियो की खुराक मिलने की जानकारी प्राप्त की।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार खरे ने कहा, ‘‘पोलियो मुक्त भारत को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि एक भी बच्चा छूट जाता है तो सुरक्षा चक्र कमजोर पड़ सकता है’’ उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि यदि उनका बच्चा किसी कारणवश बूथ पर पोलियो की दवा नहीं पी सका है तो 29 एवं 30 जून को घर-घर पहुंचने वाली स्वास्थ्य टीम को अवश्य दवा पिलवाएं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनसहभागिता के बल पर सीधी जिला इस अभियान में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करेगा।

—————

सर्किट हाउस में निःशुल्क सामूहिक योग सत्र का शुभारंभ, कलेक्टर विकास मिश्रा ने किया योगाभ्यास

सीधी 28 जूून 2026
जिले में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की पहल पर रविवार प्रातः सर्किट हाउस परिसर में निःशुल्क सामूहिक योग सत्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर विकास मिश्रा ने स्वयं योगाभ्यास कर नागरिकों को नियमित योग अपनाने का संदेश दिया।

योग सत्र का संचालन पतंजलि योग समिति, गायत्री परिवार एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अनुभवी योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।

कलेक्टर विकास मिश्रा ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। नियमित योगाभ्यास से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है और जीवन की गुणवत्ता में सकारात्मक सुधार आता है। उन्होंने जिलेवासियों से इस पहल से जुड़कर अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने की अपील की।

जिला प्रशासन ने बताया कि यह निःशुल्क सामूहिक योग सत्र प्रत्येक रविवार प्रातः 6 बजे सर्किट हाउस, सीधी में आयोजित किया जाएगा। सभी नागरिकों से इसमें सहभागी बनकर ‘‘स्वस्थ सीधी, स्वस्थ समाज’’ के संकल्प को साकार करने का आग्रह किया गया।

—————
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु प्रतिभाशाली बच्चों के नामांकन आमंत्रित

20 जुलाई तक जिला शिक्षा केन्द्र को भेजें प्रस्ताव, प्रत्येक विकासखंड से कम से कम पांच बच्चों की पहचान के निर्देश

सीधी 28 जूून 2026
भारत सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण प्रतिभा एवं उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले बच्चों को सम्मानित करने के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 हेतु नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। जिला शिक्षा केन्द्र सीधी ने जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, विकासखंड स्त्रोत समन्वयकों तथा शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों एवं प्रधानाध्यापकों से पात्र बच्चों की पहचान कर उनके प्रस्ताव निर्धारित समय-सीमा में भेजने के निर्देश दिए हैं।

जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केन्द्र ने बताया कि यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन बच्चों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने वीरता, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियां प्राप्त कर समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। पुरस्कार का उद्देश्य प्रतिभाशाली बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों को पहचान दिलाना तथा अन्य बच्चों को भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करना है।

उन्होंने बताया कि 31 जुलाई 2026 की स्थिति में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे इस पुरस्कार के लिए पात्र होंगे। विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, कमजोर वर्गों तथा दिव्यांग बच्चों की उत्कृष्ट उपलब्धियों की पहचान कर उनके नामांकन को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि समाज के सभी वर्गों की प्रतिभाओं को समान अवसर मिल सके।

भारत सरकार के पोर्टल पर नामांकन की प्रक्रिया 1 अप्रैल से 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन संचालित रहेगी। इसके लिए जिले के सभी विकासखंडों में व्यापक स्तर पर प्रतिभाशाली बच्चों की पहचान करने का अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक विकासखंड स्त्रोत समन्वयक को अपने विकासखंड से कम से कम पांच पात्र बच्चों के प्रस्ताव तैयार कर जिला शिक्षा केन्द्र को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

नामांकन प्रस्ताव के साथ बच्चों की उपलब्धियों का विस्तृत विवरण, उपलब्धियों से संबंधित प्रमाण-पत्र एवं अन्य अभिलेख, उच्च गुणवत्ता के फोटोग्राफ तथा आवश्यकतानुसार वीडियो भी संलग्न किए जाएंगे, ताकि राष्ट्रीय स्तर पर उनके कार्यों का प्रभावी मूल्यांकन किया जा सके।

जिला परियोजना समन्वयक ने सभी विद्यालय प्रमुखों, शिक्षकों एवं शिक्षा अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे अपने क्षेत्र के ऐसे बच्चों की पहचान करें, जिन्होंने किसी भी क्षेत्र में असाधारण कार्य कर जिले का नाम गौरवान्वित किया हो। उन्होंने कहा कि अनेक बार ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाएं उचित जानकारी के अभाव में राष्ट्रीय मंच तक नहीं पहुंच पातीं। ऐसे में सभी संबंधित अधिकारी सक्रिय भूमिका निभाते हुए योग्य बच्चों के प्रस्ताव तैयार कराएं।

जिला शिक्षा केन्द्र ने निर्देश दिए हैं कि पात्र बच्चों के संपूर्ण प्रस्ताव 20 जुलाई 2026 तक अनिवार्य रूप से जिला शिक्षा केन्द्र में उपलब्ध करा दिए जाएं, ताकि निर्धारित समय-सीमा के भीतर भारत सरकार के पोर्टल पर उनका नामांकन सुनिश्चित किया जा सके।

—————

बच्चों के प्रस्ताव तैयार कर जिला शिक्षा केन्द्र को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।