Breaking News

कांग्रेस का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सीधी जिले के कुबरी प्रेमशीला गार्डन में

0 5
AD Top-1 728×100

कांग्रेस का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सीधी जिले के कुबरी प्रेमशीला गार्डन में

धर्मेंद्र सिंह बघेल पत्रकार
एमजे पत्रकारिता
9993496274

हरीश चौधरी, जीतू पटवारी, अजय सिंह राहुल, विवेक तंखा, उमंग सिंघार, कमलेश्वर पटेल, रणविजय सिंह सहित देश-प्रदेश के बड़े नेता होंगे शामिल



संगठन सृजन अभियान के तहत कुबरी स्थित प्रेमशीला गार्डन में होगा आयोजन, सीधी-सिंगरौली के पदाधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण

संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत कांग्रेस पदाधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से कुबरी स्थित प्रेमशीला गार्डन में प्रारंभ हो रहा है। प्रशिक्षण शिविर में मध्य प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल होकर संगठन को मजबूत करने एवं कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का कार्य करेंगे।
प्रशिक्षण शिविर में मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव हरीश चौधरी, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट विधायक अजय सिंह, राज्यसभा सांसद विवेक तंखा, मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल तथा मध्य प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी रणविजय सिंह सहित देश-प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।
प्रशिक्षण देने के लिए विशेष रूप से प्रदेश संगठन महासचिव डॉ. संजय कामले एवं प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. महेंद्र जोशी भी मौजूद रहेंगे। शिविर में सीधी एवं सिंगरौली जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष, जिला प्रभारी,विधानसभा प्रभारी, जिला अध्यक्ष एवं संगठन महासचिव शामिल होंगे।
दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान विभिन्न सत्रों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें आजादी की लड़ाई में कांग्रेस के योगदान, नए भारत के निर्माण में कांग्रेस की भूमिका, संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में आगे उठाए जाने वाले कदम एवं कार्यक्रम, बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर वरिष्ठ नेता अपने विचार रखेंगे और कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे।
प्रशिक्षण शिविर की व्यवस्थाओं को लेकर जिला

कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह द्वारा विभिन्न समितियों का गठन करते हुए पदाधिकारियों को अलग-अलग महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कांग्रेस संगठन ने प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100