सीधी का शानदार परीक्षा परिणामः 12वीं में प्रदेश में 5वां, 10वीं में 14वां स्थान; दोनों में संभाग में प्रथम

0 26
AD Top-1 728×100

सीधी का शानदार परीक्षा परिणामः 12वीं में प्रदेश में 5वां, 10वीं में 14वां स्थान; दोनों में संभाग में प्रथम


धर्मेंद्र सिंह बघेल पत्रकार एमजे पत्रकारिता 9993496274

सीधी 15 अप्रैल 2026
माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणामों में सीधी जिले ने इस वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत रहा, जो गत वर्ष की तुलना में 6 प्रतिशत अधिक है। इस उपलब्धि के साथ सीधी जिले ने प्रदेश में 5वां स्थान प्राप्त करते हुए संभाग में प्रथम स्थान हासिल किया।

इसी प्रकार कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 81.61 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1 प्रतिशत अधिक है। कक्षा 10वीं में सीधी जिला प्रदेश में 14वें स्थान पर रहा तथा संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

राज्य प्रावीण्य सूची में विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

कक्षा 10वीं की राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में जिले के 15 विद्यार्थियों ने स्थान बनाकर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 सीधी के अभय गुप्ता ने प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में अनन्या वर्मा, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीधी ने तृतीय स्थान, आयुष द्विवेदी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पथरौला ने पांचवां स्थान, प्रिंस पटेल, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 सीधी ने छठवां स्थान तथा सत्यम गुप्ता, डीवीएस पब्लिक हाईस्कूल पड़रा ने सातवां स्थान प्राप्त किया।

आठवें स्थान पर मनीष गुप्ता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पथरौला एवं कु. ओमिका शुक्ला, शिवम पब्लिक हाईस्कूल बड़खरा रहे। नौवें स्थान पर अभिषेक सिंह चौहान, होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल सीधी एवं कु. अनन्या विश्वकर्मा, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मड़रिया ने स्थान प्राप्त किया। दसवें स्थान पर ज्ञान प्रकाश पटेल, गांधी हाईस्कूल सीधी, चौतन्य सिंह चौहान, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 सीधी, कु. अपेक्षा मिश्रा, रितिक रोशन गुप्ता, अभ्युदय नवैत (सभी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पथरौला) एवं सागर गुप्ता, सांदीपनि बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझौली शामिल रहे।

इसी प्रकार कक्षा 12वीं की राज्य प्रावीण्य सूची में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टिकरी के लवकुश तिवारी ने प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है।

कक्षा 12 वीं का परीक्षा परिणाम
कक्षा 12 बालक बालिका योग
कुल दर्ज 5744 6285 12029
शामिल 5697 6265 11962
प्रथम श्रेणी 3838 4596 8334
द्वितीय श्रेणी 1256 1070 2326
तृतीय श्रेणी 2 0 2
फेल 601 595 1196
कुल पास 5096 5666 10762
प्रतिशत 89.45 90.44 90.00


कक्षा 10 वीं का परीक्षा परिणाम
कक्षा 10 वीं बालक बालिका योग
कुल दर्ज 8285 8666 16951
शामिल 8178 8628 16806
प्रथम श्रेणी 4892 5301 10193
द्वितीय श्रेणी 1729 1775 3504
तृतीय श्रेणी 20 11 31
फेल 1537 1541 3078
कुल पास 6641 7087 13728
प्रतिशत 81.20 82.13 81.68

कक्षा 10वीं जिला प्रावीण्य सूची का विवरण

क्र. नाम स्कूल मैरिट में स्थान प्राप्तांक
1 अभिषेक कोल एकलव्य पब्लिक हाईस्कूल पडैनिया प्रथम 489
2 प्रिस सिंह चौहान शा.उत्कृष्ट विद्यालय सीधी प्रथम 489
3 आदित्य तिवारी शा.उत्कृष्ट विद्यालय सीधी प्रथम 489
4 प्रियाशु पटेल अजय हाईस्कूल पडखुरी सीधी प्रथम 489
5 शिवेन्द्र पटेल सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल सुभाष नगर सीधी प्रथम 489
6 अर्तिका द्विवेदी डी.व्ही.एस हाईस्कूल पडरा प्रथम 489
7 सूरज गुप्ता रायलफोर्ड हाईस्कूल धुआंॅडोल द्वितीय 488
8 अवर्णा सिंह सरस्वती शिशु मंदिर हा.से.रामपुर नैकिन द्वितीय 488
9 रीतू तिवारी श्री गणेश हा.से.स्कूल अमहा सीधी द्वितीय 488
10 प्रज्ञांशी सिंह बाघेल एकलव्य पब्लिक हा.से. पडैनिया द्वितीय 488
11 ओम पाठक विध्या एकेडमी हाईस्कूल चुरहट द्वितीय 488
12 साक्षी साहू काशी हा.से. अमिलिया द्वितीय 488
13 शैलजा यादव गांधी विद्यालय हाईस्कूल सीधी तृतीय 487
14 वेद सिंह गांधी विद्यालय हाईस्कूल सीधी तृतीय 487
15 साक्षी पाण्डेय गांधी विद्यालय हाईस्कूल सीधी तृतीय 487
16 शिवाक्षत शुक्ला शा.उत्कृष्ट विद्यालय सीधी तृतीय 487
17 प्राजल यादव शा.उ.मा.वि. चकडौर तृतीय 487
18 शीता यादव शा.उ.मा.वि.नौढिया तृतीय 487

ऽ कक्षा 12वीं जिला प्रावीण्य सूची का विवरण
क्र. नाम स्कूल विषय समूह मैरिट में स्थान प्राप्तांक

1 कु. अंजली मिश्रा संदीपनि मॉडल स्कूल रामपुर नैकिन कला प्रथम 476
2 श्री नीरज श्रीवास शा.उत्कृष्ट विद्यालय सीधी कला द्वितीय 474
3 श्री शिवांग सिंह एकलब्ध पब्लिक हा.से. स्कूल पडैनिया गणित प्रथम 480
4 कु. प्राची पटेल रायल पब्लिक स्कूल चुरहट जीव विज्ञान द्वितीय 478
5 श्री प्रांशू गुप्ता शा.उ.मा.वि. पथरौला गणित तृतीय 477
6 कु. जागृति सोनी सरस्वती उ.मा.वि. मडरिया गणित तृतीय 477
7 कु. दीपिका मिश्रा शा.उत्कृष्ट विद्यालय सीधी कामर्स प्रथम 473
8 कु. प्रमिला साहू पंचमुख पब्लिक हा.से. स्कूल रामपुर नैकिन कामर्स द्वितीय 466
9 कु. अंजली सिंह चौहान शा.उत्कृष्ट विद्यालय सीधी कृषि प्रथम 475
10 कु. लक्ष्मी साकेत सांदीपनि कन्या उ.मा.वि.सीधी गृह विज्ञान प्रथम 438


जिले के इन मेधावी विद्यार्थियों की सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करती है।
—————

मेहनत का सम्मानः मेधावी विद्यार्थियों को मिला मेहनत का सम्मान: मेधावी विद्यार्थियों को मिला ‘Star of the Month’, कलेक्टर ने किया सम्मानित
कलेक्टर ने किया सम्मानित

विद्यार्थियों को कलेक्टर की प्रेरणाः लक्ष्य ऊंचे रखें, प्रयास निरंतर करें

सीधी 15 अप्रैल 2026
जिले के मेधावी विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मानित करते हुए कलेक्टर विकास मिश्रा ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को “Star of the Month” प्रदान कर सम्मानित किया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए गौरव का क्षण रहा, वहीं अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बना।

कक्षा 10वीं में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 के छात्र अभय गुप्ता ने प्रदेश में द्वितीय एवं जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। सीमित संसाधनों के बावजूद अभय ने कठिन परिश्रम और लगन से यह सफलता अर्जित की। वे मूलतः चकडौर के निवासी हैं और वर्तमान में उत्कृष्ट विद्यालय सीधी के छात्रावास में रहकर अध्ययन कर रहे हैं। उनके पिता श्री कैलाश गुप्ता कृषक हैं।

इसी प्रकार कक्षा 12वीं (गणित संकाय) में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टिकरी के छात्र लवकुश तिवारी ने प्रदेश में दसवां एवं जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। वे कंजवार के निवासी हैं। उनके पिता श्री संतोष तिवारी कृषक हैं तथा माता श्रीमती राखी तिवारी गृहिणी हैं।

कलेक्टर विकास मिश्रा ने विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों का भी सम्मान करते हुए कहा कि बच्चों की सफलता में परिवार का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करें और उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें।

कलेक्टर विकास मिश्रा ने सभी मेधावी विद्यार्थियों, उनके शिक्षकों, अभिभावकों एवं इस सफलता में योगदान देने वाले सभी सहयोगियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ते हुए नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कलेक्टर द्वारा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों का सम्मान विद्यालय स्तर पर भी किया जाए, ताकि अन्य छात्र-छात्राएं भी प्रेरित होकर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रयासरत रहें। साथ ही उन्होंने आगामी वर्ष में और बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने हेतु अभी से कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी पीके सिंह, एडीपीसी ओशो उत्सव, संबंधित संस्थानों के प्राचार्य एवं शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह सम्मान समारोह इस बात का प्रमाण है कि दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन से विद्यार्थी उच्चतम सफलता प्राप्त कर सकते हैं। जिले के इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी उदाहरण है।

—————


जिला चिकित्सालय सीधी में 18 अप्रैल को निःशुल्क हृदय परामर्श शिविर, विशेषज्ञ रहेंगे उपलब्ध

सीधी 15 अप्रैल 2026
जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) अंतर्गत 18 अप्रैल 2026 को जिला चिकित्सालय परिसर स्थित जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र (DEIC) में नि:शुल्क हृदय स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह शिविर Galaxy Super Speciality Hospital के सहयोग से आयोजित होगा। शिविर में महाकौशल के सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश दुबे (एम.डी., डी.एम. कार्डियोलॉजी, एम्स नई दिल्ली, गोल्ड मेडलिस्ट) द्वारा अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

शिविर में 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों के साथ-साथ वयस्क एवं बुजुर्गों के लिए हृदय रोग संबंधी जांच, विशेषज्ञ परामर्श तथा बच्चों के हृदय से जुड़ी समस्याओं के लिए निःशुल्क सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। साथ ही आयुष्मान योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क उपचार की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि डॉ. अखिलेश दुबे प्राइम हृदय क्लीनिक, मदन महल, जबलपुर में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं और हृदय रोग उपचार के क्षेत्र में विशेष पहचान रखते हैं।

जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को समय पर शिविर में लाकर इस निःशुल्क सुविधा का लाभ उठाएं। जन्मजात हृदय रोग, धड़कन की समस्या या सीने में दर्द जैसी शिकायत वाले मरीजों के लिए यह शिविर विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। अभिभावकों से यह भी अनुरोध किया गया है कि वे पूर्व के मेडिकल रिकॉर्ड, यदि उपलब्ध हों, तो साथ अवश्य लाएं। अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें- 6232571740 एवं 7489927249


—————


पीएम श्री स्कूल पनवार व सिद्धभूमि इंटरनेशनल स्कूल में HPV टीकाकरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सीधी 15 अप्रैल 2026
जिले में बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य टीम एवं लायनेस कामाख्या क्लब सीधी के संयुक्त तत्वावधान में पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय पनवार एवं सिद्धभूमि इंटरनेशनल स्कूल, सीधी में HPV टीकाकरण एवं सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बबिता खरे के निर्देशन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा सर्वाइकल कैंसर के कारण, लक्षण, रोकथाम एवं HPV टीकाकरण की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि 14 से 15 वर्ष 3 माह आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए यह टीका पूर्णतः सुरक्षित है तथा भविष्य में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव का प्रभावी उपाय है।

डीएचओ-1 एवं वरिष्ठ स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. सुनीता तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि HPV टीकाकरण अभियान 31 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे समय रहते अपनी बेटियों का टीकाकरण अवश्य कराएं। जिला टीकाकरण टीम के विकास सिंह ने U-WIN पोर्टल पर पंजीयन प्रक्रिया समझाते हुए किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने की सलाह दी।

लायनेस कामाख्या क्लब सीधी की सदस्य शर्मिला सिंह, रचना राजे सिंह, अंजू शर्मा एवं रश्मि सोनी ने महिला स्वास्थ्य के प्रति निरंतर जागरूकता अभियान चलाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। वहीं सृजन फाउंडेशन के अध्यक्ष सुनील पांडे ने शासन की स्वास्थ्य योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की बात कही।

कार्यक्रम में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं टाटा समूह के संस्थानों के निदेशक आर.बी. सिंह ने कहा कि बेटियों का स्वास्थ्य सुरक्षित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। पीएम श्री स्कूल पनवार की प्राचार्य प्रतिभा भार्गव ने छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपने अभिभावकों को प्रेरित कर शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के प्रश्नों का समाधान किया गया तथा मौके पर ही परामर्श एवं पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुनः जानकारी दी गई कि HPV टीकाकरण पूर्णतः नि:शुल्क है तथा इसकी अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित है।

—————


सफलता की कहानी

अबला नहीं, सबला बनी महिलाएं- आजीविका मिशन ने बदली पहचान

महुआ नेट बना सहाराः श्रम में राहत, पर्यावरण को फायदा

सीधी 15 अप्रैल 2026
सीधी-जिले के विकासखंड मझौली, सीधी एवं रामपुर नैकिन के ग्रामीण अंचलों में महिलाओं की आजीविका और जीवनशैली में एक सकारात्मक एवं स्थायी परिवर्तन देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश राज्य आजीविका मिशन एवं इंस्टीट्यूट ऑफ लाइवलीहुड रिसर्च एंड ट्रेनिंग के संयुक्त सहयोग से संचालित हरित भारत फंड परियोजना महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा रही है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी शैलेन्द्र सिंह सोलंकी एवं जिला परियोजना प्रबंधक पुष्पेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में चल रही इस पहल ने ग्रामीण महिलाओं के जीवन में नया बदलाव लाया है।

पारंपरिक तरीके से आधुनिक सोच की ओर

ग्राम गजरी की महिमा उत्पादक समूह की अध्यक्ष मंजू सिंह एवं सचिव कलावती साकेत बताती हैं कि पहले महुआ संग्रहण जमीन से बीनकर किया जाता था, जिससे महुआ काला पड़ जाता था और उसमें धूल-कंकर की मिलावट रहती थी। इससे फूड ग्रेड महुआ मिल पाना मुश्किल होता था। लेकिन अब महुआ नेट के उपयोग से साफ-सुथरा और उच्च गुणवत्ता वाला महुआ प्राप्त हो रहा है जिससे बाजार में मूल्य भी अच्छा प्राप्त हो रहा है।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम

ग्राम अमझर की सीताबाई ने बताया कि पहले महुआ बीनने में आसानी के लिए पेड़ों के नीचे आग लगा दी जाती थी, जिससे जंगल में आग लगने का खतरा और पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता था। अब हरित भारत फंड परियोजना के प्रशिक्षण के बाद महिलाएं बिना आग लगाए महुआ नेट का उपयोग कर रही हैं, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है।

शिक्षा और श्रम दोनों में संतुलन

ग्राम खड़ी खुर्द की कृष्णाकली साहू के अनुसार पहले पूरे परिवार, यहां तक कि बच्चे भी महुआ बीनने में लगे रहते थे, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती थी। अब महुआ नेट के कारण मेहनत कम हो गई है और बच्चे नियमित रूप से स्कूल जा पा रहे हैं। साथ ही, महुआ सुरक्षित भी रहता है और आवारा पशुओं से नुकसान नहीं होता।

गांव में ही मिल रहा रोजगार

ग्राम सरेठी के प्रियांशु सिंह ने बताया कि महुआ नेट सिलने का कार्य अब उत्पादक समूह की महिलाओं द्वारा गांव में ही किया जा रहा है। इससे महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल रहा है और उनकी आय के नए स्रोत विकसित हो रहे हैं।

महिलाओं ने जताया आभार

महिलाओं ने मध्य प्रदेश राज्य आजीविका मिशन एवं हरित भारत फंड परियोजना का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महुआ नेट उपलब्ध कराने से उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है। यह पहला ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ करने एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है

सहयोग का अहम योगदान

महुआ नेट के प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता लाने में विकासखंड प्रबंधक चंद्रकांत सिंह, अशोक पाण्डेय, संजीव सिंह, शैलेंद्र द्विवेदी हरित भारत फंड परियोजना के परियोजना प्रबंधक हिमांशु भारद्वाज सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट स्वामी शरण कुशवाहा, राजीव जायसवाल, राजबहोर दीवान, आशीष वर्मा, चंद्रावती, श्यामकली, प्रेमवती, अनीता गुप्ता का विशेष योगदान रहा।

—————


नेबूहा, बरमानी, कपुरी कोठार व डोल में 18 अप्रैल को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

सीधी 15 अप्रैल 2026
जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु कलेक्टर विकास मिश्रा द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

जारी आदेशानुसार दिनांक 18 अप्रैल 2026 को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक स्वास्थ्य परीक्षण कैंप आयोजित किए जाएंगे। इसके अंतर्गत धौहनी विधानसभा के ग्राम पंचायत नेबूहा, सीधी विधानसभा के ग्राम पंचायत बरमानी, चुरहट विधानसभा के ग्राम पंचायत कपुरी कोठार तथा सिहावल विधानसभा के ग्राम पंचायत डोल में शिविर लगाए जाएंगे।

इन शिविरों का आयोजन ग्राम पंचायत भवन, सामुदायिक भवन अथवा अन्य उपलब्ध शासकीय भवनों में किया जाएगा। शिविरों के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम पंचायतों में मुनादी कराई जाएगी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी इसकी जानकारी दी जाएगी।

प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान अपने साथ आधार कार्ड एवं समग्र आईडी अवश्य लेकर आएं। साथ ही पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य भी शिविर में यथासंभव किया जाएगा।

यह पहल दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने एवं उन्हें शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

—————


जप्तशुदा मदिरा का नष्टीकरण 16 अप्रैल को, प्रहार कार्यक्रम के तहत होगी कार्रवाई

सीधी 15 अप्रैल 2026
जिला आबकारी अधिकारी संतोष सिंह कुशवाह ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर विकास मिश्रा द्वारा दिनांक 31 मार्च 2026 को आयोजित एनसीओआरडी बैठक में निर्देश दिए गए थे कि प्रहार कार्यक्रम के अंतर्गत माननीय न्यायालय के निर्णय उपरांत तथा विभाग द्वारा लावारिस घोषित प्रकरणों में जप्तशुदा मदिरा का नष्टीकरण किया जाए।

उक्त निर्देशों के पालन में दिनांक 16 अप्रैल 2026 को जप्तशुदा मदिरा के नष्टीकरण की कार्यवाही की जाएगी। यह कार्रवाई अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने एवं शासन के निर्देशों के अनुरूप की जा रही है।
—————

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100