महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, गांधी विचारों पर चलने का लिया संकल्प-ज्ञान सिंह

0 55
AD Top-1 728×100

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, गांधी विचारों पर चलने का लिया संकल्प-ज्ञान सिंह

धर्मेंद्र सिंह बघेल पत्रकार सीधी

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर बापू को नमन किया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि सत्य, अहिंसा और सद्भाव के मार्ग पर चलने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को कोटि-कोटि नमन। उनके विचार और आदर्श आज भी हमें राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता और मानवता के मार्ग पर निरंतर प्रेरित करते हैं। आज के समय में बापू के विचारों को आत्मसात करना अत्यंत आवश्यक है।
इसके उपरांत सीधी विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक–156 (ग्राम–करौंदी) में बूथ कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर गांधी संगोष्ठी, मनरेगा बचाओ संवाद एवं सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित अनेक कांग्रेसजन
सम्मिलित हुए। आयोजित विचार गोष्ठी में महात्मा गांधी के विचारों, सत्य एवं अहिंसा के मार्ग, ग्रामीण रोजगार, मनरेगा की वर्तमान स्थिति तथा जनहित से जुड़े विषयों पर सार्थक एवं रचनात्मक संवाद हुआ। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने बापू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व महामंत्री सुरेश प्रताप सिंह, संभागीय प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू, महामंत्री नवीन सिंह, महामंत्री ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, प्रदेश महिला महामंत्री कुमुदिनी सिंह, एड. मनोज सिंह, शीला रानी साकेत, अखण्ड प्रताप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष विवेक सिंह दीपू, सरदार अजीत सिंह, कोषाध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष करुण सिंह, महामंत्री अशोक कोरी, राजबहोर जायसवाल, कृतिमा सिंह, माधुरी सिंह, रनशेर अली, रमेश साकेत, सानेंद्र सिंह, भक्तराम नामदेव, पुष्पा सिंह, ऋषभ सिंह, धीरज गुप्ता, जान आलम, मनमोहन सिंह,जय सिंह, यज्ञराज साहू, अजीत सिंह, सुदीप द्विवेदी, संजय सिंह, अभिषेक शुक्ला, मोती काकू, रणजीत सिंह, नीलेश सिंह, चंद्रमणि रावत, मुकेश तिवारी, शेषनाथ गोस्वामी , दद्दू रावत, जवाहर रावत, बहादुर रावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100