पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह जवाहर कांग्रेस भवन पहुंचकर किए समीक्षाएं अध्यक्ष उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद की गुटबाजी को लेकर?

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह
जवाहर कांग्रेस भवन पहुंचकर किए समीक्षाएं अध्यक्ष उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद की गुटबाजी को लेकर?
धर्मेंद्र सिंह बघेल पत्रकार सीधी
जवाहर कांग्रेस भवन सीधी में , नगरपालिका परिषद सीधी की अध्यक्ष , उपाध्यक्ष तथा सम्मानित कांग्रेस पार्षदगण की बैठक में मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट के विधायक अजय सिंह जी “राहुल भैया ” के मुख्यातिथि व जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में सार्थक समन्यवय बैठक सम्पन्न हुई।


जिस तरह से आए दिन नगर पालिका में सुर्खियों में विवादित अध्यक्ष उपाध्यक्ष पार्षदों के बीच गुटबाजी बनी हुई है आज मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष
चुरहट विधायक अजय सिंह ने समीक्षा कि और कांग्रेस पार्टी के सभी विकास कार्यों को लेकर भी बात रखी उन्होंने बात रखी की हमारे देश के राष्ट्रीय नेता सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी जी है जिस तरह से सभी को लेकर काम कर रहे हैं तो आप लोग भी विपक्ष भाजपा को हटाने का काम करें ना कि आपस में गुटबाजी करें आप सब एक होकर सीधी नगर पालिका का विकास करें जिस तरह से पार्षदों में एकत्रित होकर अपनी अपनी बात करते हुए नजर आए जो आम लोगों में चर्चा बनी हुई है? एवं सीधी नगर पालिका की कई बिंदुओं पर भी उन्होंने प्रकाश डालते हुए बात रखी नगर पालिका में किस तरह 24 वार्डो का विकास किस रहना इन मुद्दों को समीक्षा करके अपने अपने पार्षदों ने अपने कांग्रेस नेता से बात करते हुए नजर आए?

