देवसर ब्लाक अंतर्गत पंचायत सचिव का तानाशाही रवैया- विवेक!

0 73
AD Top-1 728×100

देवसर ब्लाक अंतर्गत पंचायत सचिव का तानाशाही रवैया- विवेक!

 

 

धर्मेंद्र सिंह बघेल पत्रकार

अशोक कुमार गुप्ता पूर्व पंचायत सचिव ग्राम पंचायत जियावन में भ्रष्टाचार करने के बाद अब रच रहा देवसर ब्लाक के पंचायत सचिव के ऊपर फर्जी मुकदमा लगवाने का प्रपोगंण्डा*

 

सीधी/- आम आदमी पार्टी के नेता व सीधी जिला अध्यक्ष इंजीनियर विवेक सोनी ने मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार और सिंगरौली जिला प्रशासन सहित देवसर जनपद पंचायत सीईओ एवं जनपद पंचायत अंतर्गत पदस्थ समस्त पंचायत सचिव एवं सहायक सचिवों पर सवालिया निशान उठाते हुए कहा है कि जिस प्रकार से जनपद पंचायत देवसर में भ्रष्टाचार व्याप्त है वह किसी से छूपा नहीं है।वहीं उन्होंने कहा कि मेरे संज्ञान में एक ऐसा मामला सामने आया है जो अशोक कुमार गुप्ता नामक सचिव एक जगह का पैसा डकार कर दूसरे पंचायत में जाकर प्रभार भी ग्रहण कर लिया है। उक्त सचिव के कृत्य का एक मामला मय साक्ष्य सहित इस प्रकार है कि जटाशंकर जायसवाल पिता श्री देवीदीन जायसवाल स्थाई निवासी ग्राम पंचायत जियावन जनपद पंचायत देवसर जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश वाहन क्रमांक MP17D5378 जो देवीदाई रोड तिराहा हरिजन बस्ती निर्माण में 146 ट्राली बजरी और मुरूम गिराया गया था जिसका भुगतान अभी तक लगभग 2 वर्ष पश्चात भी नहीं किया जा सका है। जबकि आवेदक ने विधिवत आवक जावक शाखा कार्यालय उपखंड अधिकारी देवसर को भुगतान के संबंध में आवेदन पत्र देकर गुजारिश किया था कि मेरा भुगतान अतिशीघ्र कराया जाए क्योंकि भुगतान न मिलने के कारण मैं अपने पत्नी का इलाज नहीं करा पा रहा हूं और घर में प्रार्थी के पत्नी की तबीयत खराब है और पैसे के अभाव में दवा भी नहीं हो पा रहा है।वहीं उक्त पैसे के संबंध में जब ग्राम पंचायत के वर्तमान सचिव से कहा गया तो उनके द्वारा बताया जा रहा है कि पूर्व में पदस्थ सचिव अशोक कुमार गुप्ता के द्वारा पैसा निकाल लिया गया है और आपका भुगतान किया जा चुका है।वहीं आवेदनकर्ता ने बताया कि मुझे एक भी रुपए नहीं प्राप्त हुआ है केवल झूठी तसल्ली दे दे कर मुझे अब तक परेशान किया जा रहा है। जिसके बाद आप नेता विवेक कुमार सोनी ने अशोक कुमार गुप्ता के द्वारा ग्राम पंचायत में हुए समस्त कार्य जिनका भुगतान किया जा चुका है और जो पैसा आवंटित हुआ है उसकी जांच कर दोषी अशोक कुमार गुप्ता के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांग किया है।साथ ही श्री सोनी ने दबंग सचिव द्वारा किए गए गड़बड़ झाले पर सीधे प्रदेश के मुखिया मामा शिवराज सिंह से जानने का प्रयास किया गया है कि आखिरकार पंचायतों का पैसा लूटने वालों के ऊपर प्रदेश के मुखिया का बुलडोजर कब चलेगा।या फिर बेवजह पंचायतों का काम करके लोग परेशानियां मोल लेते रहेंगे और इसी प्रकार के कारनामों को आगे भी अंजाम दिया जाता रहेगा।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100