प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों से करेंगे संवाद

परीक्षा पे चर्चा 01अप्रैल को
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों से करेंगे संवाद
धर्मेंद्र सिंह बघेल पत्रकार
’’परीक्षा पे चर्चा (सीजन-5)’’ कार्यक्रम दिनांक 1 अप्रैल 2022 को आयोजित है। इस कार्यक्रम मे सुबह 10 बजे से विभिन्न गतिविधियां आयोजत होगी तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं उनके अभिभावकों व शिक्षकों को सम्बोधित करेगें तथा वर्चुअल मोड पर चर्चा करेगें। इस कार्यक्रम का सीधी प्रसारण दूरदर्शन के चैनल, रेडियों, यू-ट्यूब इत्यादि पर होगा।
जिला शिक्षा अधिकारी सीधी ने इस कार्यक्रम में शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालय के शत प्रतिशत छात्र छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित कराने हेतु पत्र जारी किया है जिसमें सभी विद्यालयों में शत-प्रतिशत छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों को उपस्थित रहने हेतु सूचित करने, सभी अभिभावकों को कार्यक्रम का प्रसारण देखने, सभी विद्यालयों में टेलीवीजन
,स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम बच्चों को दिखाया जाए। यदि विद्यालय में टेलीवीजन,स्क्रीन उपलब्ध न हो तो किराये पर लेकर व्यवस्था की जाए। राशि का व्यय समग्र शिक्षा अभियान से किया जाय। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की बैठक व्यवस्था सुविधाजनक हो। कार्यक्रम का प्रसारण यूट्यूब चैनल पर भी किया जायेगा। जिसका लिंक व्हाट्सएप ग्रप पर उपलब्ध कराया जायेगा। लिंक को शिक्षकों व अभिभावकों के ग्रुप में शेयर किया जाये। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय द्वारा स्पष्ट फोटोग्राफ लिया जाये व प्रत्येक विद्यालय के द्वारा न्यूनतम् एक फोटोग्राफ अधिकतम् 5 फोटोग्राफ भारत शासन के पोर्टल mygov.nic.in/ppc-2022 वेबसाईट पर अपलोड कराना सुनिश्चित करें। फोटोग्राफ 2 एमबी से ज्यादा नही होना चाहिए। उक्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा भोपाल के मांडल स्कूल से सहभागिता की जायेगा। इसके बाद अपरान्ह 12 बजे से मुख्यमंत्री भोपाल के मांडल स्कूल में विद्यार्थियों से सजीव संवाद करेंगे जिसका सीधी प्रसारण यू-ट्यूब, फेसबुक, ट्वीटर पर किया जायेगा।
