सीधी पुलिस ने जन चेतना शिविर का किया आयोजन ।स्कूली छात्रों के साथ ग्रामीण जनों को अपने अधिकारों एवम कर्तव्यों के प्रति किए जागरूक।

0 33
AD Top-1 728×100

सीधी पुलिस ने जन चेतना शिविर का किया आयोजन ।स्कूली छात्रों के साथ ग्रामीण जनों को अपने अधिकारों एवम कर्तव्यों के प्रति किए जागरूक।

पत्रकार धर्मेंद्र सिंह बघेल

सीधी।
नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले एवं उप पुलिस अधीक्षक गायत्री तिवारी के कुशल मार्गदर्शन व थाना प्रभारी अजाक निरी0 रामसिंह पटेल के नेतृत्व में आज दिनांक को शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर उपनी में *जन चेतना शिविर* का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी अजाक निरीक्षक रामसिंह पटेल एवम पुलिस स्टाफ , स्कूली बच्चे , ग्रामीण जन एवं स्कूल के शिक्षक गण उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य *समता मूलक समाज की स्थापना की दिशा में बनाए गए कानून अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 एवं संशोधित अधिनियम 2016* के प्रावधानों एवम योजनाओं से , समाज में आए दिन घटित हो रहे महिला सम्बन्धी अपराधों के प्रति जागरूक करना तथा यातायात नियमों से अवगत कराना रहा ।
थाना प्रभारी अजाक रामसिंह पटेल द्वारा अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 एवं संशोधित अधिनियम 2016 के प्रावधान एवम शासकीय योजनाओं से अवगत कराया गया।सभी को बताया गया कि सर्वप्रथम आप सभी समय से अपना एवम अपने परिवार के सभी सदस्यों का जाति प्रमाण पत्र बनवाए, सभी का बैंक में खाता खुलवाएं जिससे शासन द्वारा दी जाने वाली योजनाओं का लाभ मिल सके। इसी क्रम में राहत राशि एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में अंत में स्कूली बच्चों को वर्तमान में घटित हो रहे अपराधों के बारे में बताया गया एवम सभी को सजग रहने हेतु कहा गया साथ ही सभी को बताया गया यदि आपको कोई किसी प्रकार का प्रलोभन देता है तो उसके बहकावे में न आए और उसके बारे में अपने माता पिता बड़े भाई एवम बड़े बहनों से बताए। तत्पश्चात कार्यक्रम में आए सभी लोगो को ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी देकर उनका पालन करने हेतु तथा मोटरसाइकिल बिना हेलमेट के न चलाने की अपील की गई एवम कहा गया कि किसी भी प्रकार की समस्या आने पर बेझिझक थाना आए एवं अपनी समस्या से अवगत कराएं। सीधी पुलिस 24 घंटे सातों दिन आपकी सहायता में तत्पर है।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100