थाना कोतवाली सीधी व जमोड़ी थाना क्षेत्र में स्थाई वारंटीओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार शहरों में मचा हड़कंप!

0 48
AD Top-1 728×100

दिनांक 20.02.2022

 

कोतवाली पुलिस ने एक स्थाई वारंटी आरोपी महिला को किया गिरफ्तार

 

 

 

धर्मेंद्र सिंह बघेल पत्रकार

 

 

सीधी पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले एवं उप पुलिस अधीक्षक गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक हितेंद्र नाथ शर्मा के कुशल नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रही आरोपिया स्थाई वारंटी सिराऊआ साकेत पति छठि लाल साकेत को गिरफ्तार कर न्ययालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।

उक्त आरोपिया के ऊपर 08 वर्ष पूर्व आपराधिक ममला पंजीबद्ध हुआ था। एवम तब से आरोपिया निरंतर फरार चल रही थी । मुखबिर की सूचना पर से घेराबंदी कर उक्त आरोपिया को गिरफ्तार कर थाना लाया गया एवम वैधानिक कार्रवाई उपरांत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

समस्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली हितेंद्र नाथ शर्मा, प्रधान आरक्षक तिलकराज सिंह सेंगर, चालक प्रधान आरक्षक अशोक बहरोलिया आर0 सुनील बागरी एवम महिला आर0 सुनीता पटेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

 

 

 

00000000000000000000

 

 

दिनांक 20.02.2022

 

जमोडी पुलिस ने 16 एवं 4 वर्ष से फरार चल रहे 2 स्थाई वारंटी आरोपियों को किया गिरफ्तार

 

सीधी पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले व श्रीमती गायत्री तिवारी उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जमोडी उप निरीक्षक देवेन्द्र पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में जमोडी पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 2 आरोपी स्थाई वारंटी जिसमे विनोद कुमार सिंह उर्फ़ लालजी सिंह पिता राजनारायण सिंह निवासी डडहवा टोला सीधी अपराध करने के उपरांत वर्ष 2006 से फरार चल रहा था तथा आरोपी राजकुमार कोल पिता वंशराखन कोल निवासी धनखोरी जिला सीधी जो वर्ष 2018 से फरार चल रहा था, जिला सिंगरौली से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

अपराध करने के उपरांत दोनों आरोपी निरंतर फरार चल रहे थे जिन्हे मुखबिर की सूचना पर से टीम भेज कर कडी मशक्कत के बाद घेराबंदी कर गिरफ्तार किया जाकर थाना लाया गया एवं वैधानिक कार्यवाही उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जमोडी उप निरीक्षक देवेन्द्र पाण्डेय प्रधान आरक्षक मधुराज सिंह बघेल आर. के पी सिंह, बालेन्द्र सिंह, सतीश तिवारी एवं साइबर सेल से प्रदीप मिश्रा की उल्लेखनीय भूमिका एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100