पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 23 को शिवराजपुर एवं भरजुना में ,पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी रहेंगे मौजूद

0 34
AD Top-1 728×100

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 23 को शिवराजपुर एवं भरजुना में ,पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी रहेंगे मौजूद

प्रमुख संपादक व पत्रकार धर्मेंद्र सिंह बघेल

सीधी- पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कमलनाथ 23 अक्टूबर को रैगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शिवराजपुर एवं भरजुना में कांग्रेस प्रत्याशी कल्पना वर्मा के पक्ष में आयोजित विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी मौजूद रहेंगे।


श्री कमलनाथ एवं श्री अजय सिंह विशेष विमान से सुबह 10 बजे सतना पहुंचेंगे जहाँ से हेलीकॉप्टर द्वारा 10.30 बजे शिवराजपुर पहुंच कर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। श्री कमलनाथ एवं श्री अजय सिंह 12.30 बजे शिवराजपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा भरजुना के लिए प्रस्थान करेंगे जहाँ 12.40 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। श्री कमलनाथ 2 बजे भरजुना से प्रस्थान कर सतना पहुंचेंगे जहाँ से वो 2.05 बजे विशेष विमान से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं,पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से शिवराजपुर एवं भरजुना में आयोजित जनसभाओं को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करने की अपील की है।

कुबेर तोमर की रिपोर्ट

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100