संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 15 अगस्त को सेमरिया में निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 15 अगस्त को सेमरिया में निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा।![]()
प्रमुख संपादक व पत्रकार धर्मेंद्र सिंह बघेल
टोंको-रोंको-ठोंको क्रांतिकारी मोर्चा के संयोजक उमेश तिवारी ने एक विज्ञप्ति में बताया है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर संयुक्त किसान मोर्चा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा 15 अगस्त को दोपहर 12:00 बजे से ग्राम सेमरिया में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा का उद्देश अमर शहीदों के सपनों का भारत बनाने तथा हिंदुस्तान की खूबसूरती को कायम रखने हेतु जो विभिन्न जाति धर्म के लोग देशऔर तिरंगे की आन बान शान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं उन सभी लोगों को एकजुट करना है। किसानों, मजदूरों, महिलाओं, नौजवानों से अपील है कि आयोजित तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या मे सामिल हो।
निकाले जाने वाली तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम

विवरण:-
• एकत्रीकरण और सभा बिजली सब स्टेशन सेमरिया के पास।
• तिरंगा यात्रा बिजली सब स्टेशन के पास से सेमरिया बाजार होते हुए हनुमानगढ़ तिराहे से हनुमान मंदिर होकर पीपल चौराहा सेमरिया तक जाएगी।
टोंको-रोंको-ठोंको क्रांतिकारी मोर्चा

