कीचड़ एवं पानी भरे रास्तों से निकलने के लिए मजबूर सेमरिया वासी नाली निर्माण को लेकर सेमरिया ग्रामीणों पर एक बार फिर से चेहरे पर दिखी मायूसी

0 33
AD Top-1 728×100

कीचड़ एवं पानी भरे रास्तों से निकलने के लिए मजबूर सेमरिया वासी

नाली निर्माण को लेकर सेमरिया ग्रामीणों पर एक बार फिर से चेहरे पर दिखी मायूसी

प्रमुख संपादक पत्रकार धर्मेंद्र सिंह बघेल

सीधी- ग्राम पंचायत सेमरिया में आधी अधूरी नाली निर्माण होने से घरों और शौचालय के गंदा पानी कई वर्षों से रोड पर बह रहा है । ग्राम पंचायत सेमरिया के ग्रामीणों को ग्राम पंचायत इंजीनियर सरपंच-सचिव सहित कई वर्षों से आश्वासन दिया जा रहा था जब प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना बनेगी तब दोनों तरफ उसी के तहत सेमरिया का नाली निर्माण किया जाएगा जब

आज इंतजार की घड़ी खत्म हुई बढौरा से खैरा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क मंजूर हुई और 80% काम भी पूरा हो गया सेमरिया से सटे गांव पोड़ी में रोड के साथ नाली निर्माण भी किया गया जब सेमरिया बाजार में कार्य शुरू हुआ तो लोगों ने बात उठाई कि रोड के साथ नाली निर्माण भी किया जाएगा तब बात सामने आई कि रोड बनेगी पटरी बनेगी लेकिन सेमरिया बाजार की नाली निर्माण नहीं किया जाएगा कई वर्षों के इंतजार के बाद एक बार फिर सेमरिया वासियों के चेहरे पर मायूसी छा गई साथ आक्रोष भी पैदा हो रहा है इसी बात को लेकर ग्राम वासियों ने पंचायत इंजीनियर से बात की पंचायत इंजीनियर ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिकारी से बात की बातों से साफ जाहिर हुआ कि ग्राम पंचायत सेमरिया में नाली निर्माण नहीं हो पाएगा हमारे कार्य पर नहीं है अगर कार्य पर नहीं है लेकिन सवाल यह खड़ा होता है कि जब ग्राम पंचायत पोड़ी में कैसे नाली निर्माण कराया गया। नाली निर्माण ना होने से ग्राम सेमरिया के लोगों ने सीधी कलेक्टर से मिलने की बात कही है,पूर्व में जिला कलेक्टर द्वारा ग्राम वासियों को आश्वासन भी दिया गया था कि सेमरिया वासियों को नाली निर्माण से जल्द से जल्द कार्य कराया जाएगा जब सेमरिया में काम लगे तब हमें सूचना अवश्य दें सेमरिया नाली निर्माण पर जिला कलेक्टर द्वारा संज्ञान में लिया जाता है या सेमरिया वासी इसी तरह नरकीय जीवन जीने को मजबूर रहेंगे इस मामले को लेकर जी एम प्रधानमंत्री सड़क से फोन द्वारा बयान लेने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नही हो पाया

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100