सीधी सिंगरौली के युवा कार्यकर्ता कोविड प्रभावित लोगों के घर पहुंचकर यथा संभव मदद करे।

0 32
AD Top-1 728×100

सीधी सिंगरौली के युवा कार्यकर्ता कोविड प्रभावित लोगों के घर पहुंचकर यथा संभव मदद करे।

प्रमुख संपादक पत्रकार धर्मेंद्र सिंह बघेल

भाजपा सरकार के जन विरोधी कार्यो को जनता के बीच मजबूती से उठाए।लापरवाही से मौत संवाद कार्यक्रम में अजय सिंह ने कहा।


पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भाजपा के जनविरोधी कार्यों को जनता के बीच मजबूती से उठाने के लिए कहा है आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रशिक्षण विभाग द्वारा “लापरवाही से मौत” पर जूम मीटिंग के माध्यम से आयोजित संवाद कार्यक्रम में उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से अपील की है  कि वे कोविड प्रभावित लोगों के घर घर तक पंहुच कर यथासंभव मदद करें| उन्होंने मीटिंग में कांग्रेस पार्टी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए करोना काल में सीधी सिंगरौली के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई जनसेवा को उत्तम कार्य बताते हुए प्रशंसा की| अजय सिंह जी ने कहा कि कोविड-19 के समय जितने भी लोग हमारे क्षेत्र और जिले में हम सबके बीच नहीं रहे, कांग्रेस पार्टी के समस्त कार्यकर्ता उनके घर पहुंचकर यथासंभव मदद करने का प्रयास करें और उनके उनके दुख में शामिल हों| सिंह ने कहा कि जिस तरह से भाजपा की सरकार जन विरोधी कार्य कर रही है उसके खिलाफ भी कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ताओं को जनता में जाना चाहिए| मीटिंग में अजय सिंह ने पूरा समय देते हुए अपने सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया| इस मीटिंग में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य सचिन राव के द्वारा तैयार की गई डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया| इस अवसर पर सीधी सिंगरौली के प्रभारी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरेंद्र व्दिवेदी तथा उनके साथ प्रशिक्षण समन्वयक प्रॉमिल मित्रा और प्रशिक्षण समन्वयक निखिल तिवारी जी ने मीटिंग का संचालन किया| इस जूम मीटिंग में सीधी सिंगरौली के जिला अध्यक्ष प्रदेश के पदाधिकारी जिला पदाधिकारी सभी सहयोगी संगठन फ्रंटल अर्गनाइजेसन के सभी अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कुबेर तोमर की रिपोर्ट

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100