कल सीधी में कांग्रेसजनों पर दर्ज मामले तत्काल वापस हों शासन का यही रवैया रहा तो होगा आन्दोलन- अजय सिंह

0 25
AD Top-1 728×100

कल सीधी में कांग्रेसजनों पर दर्ज मामले तत्काल वापस हों शासन का यही रवैया रहा तो होगा आन्दोलन- अजय सिंह

प्रमुख संपादक धर्मेंद्र सिंह बघेल

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने बिजली, खाद्यान्न समस्या और कोरोना आपदा में शासन की विफलता को लेकर कल सीधी में बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष धरना देने कांग्रेस विधायक श्री कमलेश्वर पटेल और अन्य कांग्रेस नेताओं पर पुलिस द्वारा अपराधिक प्रकरण दर्ज किये जाने की घोर भर्त्सना की है | अजयसिंह ने कहा कि ये सभी कांग्रेस जन 20- 25 की सीमित संख्या में कोविड गाइड लाइन का पूरी तरह पालन करते हुए जनता की समस्याओं की और शासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए धरना दे रहे थे जो कि उनका लोकतांत्रिक अधिकार है| उन्होंने कहा कि पिछले दिनों ही मोदी शासन के 7 साल पूरे होने पर सैकड़ों की संख्या में कोविड गाइड लाइन का खुला उल्लंघन करके जश्न मनाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं पर तो पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की| वहीँ कोविड गाइड लाइन का पूरी तरह पालन करते हुए धरना देने वाले कांग्रेसजनों पर अपराधिक प्रकरण दर्ज करके जनता की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है| इस दोहरे मापदंड और कांग्रेसजनों को डराने धमकाने की कार्यवाही को कभी भी बर्दास्त नहीं किया जायेगा|
सिंह ने मांग की है कि कल सीधी में कोविड गाइड लाइन का पूरी तरह पालन करते हुए धरना देने वाले सभी कांग्रेसजनों द्वारा की गई मांगों पर शासन तत्काल कार्यवाही करे और उनके विरुद्ध दर्ज मामले तत्कात वापस लिए जायें| यदि शासन का यही रवैया रहा तो हमें आन्दोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा|

कुबेर तोमर की रिपोर्ट

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100