यूथ कांग्रेस और आईटी सेल ने सौंपा ज्ञापन

0 27
AD Top-1 728×100

यूथ कांग्रेस और आईटी सेल ने सौंपा ज्ञापन

प्रमुख संपादक धर्मेंद्र सिंह बघेल

सीधी 25 मई,2021
यूथ कांग्रेस और आईटी एवं सोशल मीडिया सेल ने कमर्जी थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में मांग करते हुए कहा गया कि पूरे मध्यप्रदेश में धारा 144 सरकार के द्वारा लगाई गई है उसके बावजूद कल 24 मई को भाजपा के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा कमर्जी थाना के अंतर्गत आने वाले पटपरा चौराहे पर 25 से 30 की संख्या में इकट्ठे होकर पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।लॉक डाउन में आम जनता से 144 का पालन कराया जा रहा है और उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है तथा 188 जैसे प्रकरण कायम किए जा रहे हैं। वहीं लॉक डाउन का इस प्रकार उल्लंघन करके सार्वजनिक स्थान पर एकत्र होना कानून की खुली अवहेलना है। ज्ञापन में मांग की गई है कि भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा 144 का उल्लंघन करने के विडियो का अवलोकन कर उसके आधार पर सभी दोषियों को चिन्हित कर प्रकरण कायम किया जाये । यदि कार्यवाही न की गई तो हमें थाने का घेराव करने बाध्य होना पड़ेगा जिसकी जवाबदारी प्रशासन की होगी।
इस दौरान कमलेंद्र सिंह डब्बू पूर्व प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस,पंकज सिंह अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी आईटी एवं सोसल मीडिया सेल,विजय सिंह यूथ कांग्रेस अध्यक्ष चुरहट विधानसभा,सौरभ सिंह एनएसयूआई,शिवनारायण सोनी आईटी एवं सोसल मीडिया सेल ब्लाक अध्यक्ष,चरण सिंह ने कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए सहभागिता निभाई।

कुबेर तोमर की रिपोर्ट

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100