एएसआई ज्ञानेंद्र सिंह की हृदय गति रुकने से दिनांक 18/05/21 को ली अंतिम सांस

0 85
AD Top-1 728×100

 एएसआई ज्ञानेंद्र सिंह की हृदय गति रुकने से दिनांक 18/05/21 को ली अंतिम सांस

सीधी पुलिस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति।।
पुलिस लाइन सीधी में पदस्थ एएसआई ज्ञानेंद्र सिंह जो लगातार कोविड-19 कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु अपनी सेवाएं दे रहे थे कल दिनांक 18/05/21 को अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर पुलिस लाईन सूचना दिए मेरा स्वास्थ्य खराब है जिस पर रक्षित निरीक्षक द्वारा तत्काल एंबुलेंस भेज कर उन्हें जिला अस्पताल रवाना किया गया तथा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पुलिस अधीक्षक अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रक्षित निरीक्षक थाना प्रभारी कोतवाली जिला अस्पताल पहुंचे डॉक्टरों द्वारा उपचार प्रारंभ किया ही गया था कि उन्होंने अपनी अंतिम सांस लेते हुये पूरे पुलिस को शोक संतृप्त कर दिये जिनकी मृत्यु उपरान्त कोरोना रिपोर्ट भी पाँजिटिव प्राप्त हुई है । एएसआई ज्ञानेंद्र सिंह  रीवा जिले के सेमरिया थाना अंतर्गत रहने वाले थे जो अपनी सेवाएं सीधी जिला में दे रहे थे, वे खुशमिजाज प्रवृति के व्यक्ति थे जो लोगों से हमेशा हंसकर अपनी बातें कहते हैं ड्यूटी के प्रति भी हमेशा सजग रहते थे किसी भी प्रकार की ड्यूटी के लिए कभी मना नहीं करते हमेशा अपने कर्तव्य पर उपस्थिति रहते थे, अचानक उनका चले जाना उनके परिवार सहित पूरे पुलिस परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। श्री सिंह अपने पीछे अपनी पत्नी व दो बच्चों को छोड़ कर गए हैं इनमें से बड़ा पुत्र उत्तराखंड के ऋषिकेश में रहते थे , जो कल दिनांक को सीधी ना आ पाने के कारण उनके पार्थिव शरीर को  दर्शनार्थ रखा गया था उनके पुत्र के यहां आने के बाद जिला अस्पताल सीधी में गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाकर कोविड प्रोटोकाल के तहत गउघाट सोन नदी में अंतिम संस्कार पुलिस अधीक्षक सीधी श्री पंकज कुमावत, थाना प्रभारी कोतवाली हितेन्द्रनाथ शर्मा, उप निरीक्षक पवन सिंह, उप निरीक्षक राकेश सिंह, उप निरी अभिषेक सिंह परिहार के मौजूदगी में किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा सोक संवेदना व्यक्त करते हुये दुख की इस घड़ी मे उनके परिवार के साथ पूरे पुलिस परिवार के होने का विश्वास दिलाया गया है, तथा श्री सिंह को कोरोना योद्धा एवं उनके परिवार को अनुकंपा नियुक्ति तथा शासन द्वारा जारी अन्य देयत्यो का भी भुगतान किये जाने का कार्य पुर्ण कर लिया गया है। पूरा सीधी पुलिस परिवार श्री सिंह के चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हे भगवान अपने श्री चरणों में जगह देवे  साथ ही शोकाकुल परिवार को वज्रघात सहने की शक्ति प्रदान करने की प्राथना करता है। श्री सिंह को अंतिम प्रणाम विनम्र श्रद्धांजलि ??? कुुबेर तोमर की रिपोर्ट
AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100