शिवसेना ने लाकडाउन का उल्लंघन करने वाले भाजपाइयों के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

0 46
AD Top-1 728×100

शिवसेना ने लाकडाउन का उल्लंघन करने वाले भाजपाइयों के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

प्रमुख संपादक धर्मेंद्रर सिंह बघेल

शिवसेना जिला इकाई द्वारा हाल ही में भाजपा पार्टी के द्वारा लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए कोरोना वायरस जैसी महामारी में जनता की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर धरना प्रदर्शन किया जिसके विरोध में राज्यपाल के नाम एवं जिला कलेक्टर के नाम ई-मेल के जरिए एवं जिला कलेक्टर के व्हाट्सएप के जरिए ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की
इस बीच शिवसेना जिलाध्यक्ष विवेक पांडे ने विरोध करते हुए कहा कि देश का कानून संविधान सब के ऊपर बराबर लागू होता है हाल ही में जो बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की चुनावी रंजिश को लेकर हत्या की गई उन हत्यारों का शिवसेना भी कड़ा विरोध करती है और ऐसे हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिले हम शिवसैनिक भी माग करते हैं लेकिन जिस प्रकार से भाजपा पार्टी के सांसद विधायक सहित पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने सम्पूर्ण लाक डाउन के नियमों का उल्लंघन कर बैनर तले धरना प्रदर्शन किया यह पूर्णतः गलत है जहां आज देश कोविड जैसी महामारी से जूझ रहा है देश में चारों तरफ लाशों का अंबार बना हुआ है ऊपर से प्रदेश सरकार द्वारा एवं जिले के कलेक्टरों द्वारा संपूर्ण लाक डाउन कर जनता से कड़ाई पूर्वक नियमों का पालन करा रही है यहां तक कि बैंक भी बंद पड़े हुए हैं ऐसी स्थिति में देश की गरीब जनता भूखा भी रहने के लिए तैयार है एवं देश के छोटे से बड़े व्यापारी दुकानों में ताला बंद कर लाक डाउन का पालन कर रहे हैं इसके बावजूद भी सत्ता सरकार में बैठी भाजपा पार्टी के पदाधिकारियों एवं विधायक सांसदों द्वारा नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए लॉक डाउन का उल्लंघन कर गुंडागर्दी पूर्वक धरना प्रदर्शन किया जिसका हम शिवसैनिक कड़ा विरोध करते हैं एवं कार्यवाही की मांग करते हैं की देश का संविधान कानून सबके लिए बराबर है और ऐसी स्थिति में देश का चाहे जनप्रतिनिधि हो या गवर्मेंट अधिकारी या आम जनता सभी के ऊपर समानता की कार्यवाही होनी चाहिए श्री पांडे ने कहा कि चौक चौक में जिस प्रकार से पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन द्वारा कड़ाई पूर्वक जनता से नियमों का पालन कराया जा रहा है यहां तक की क्रूरता पूर्वक आमजन के साथ मारपीट भी की जा रही है ऐसी स्थिति में जिस प्रकार से भाजपाइयों ने नियम का उल्लंघन किया है इनके ऊपर भी कार्यवाही होनी चाहिए श्री पांडे ने कहा जिस पार्टी के325सांसद एवं125राज्यसभा सांसद साथ में पूरे देश में 1448विधायक हो उसके बावजूद सत्ता सरकार में होते हुए नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हो इसके बावजूद जनता की जिंदगी के साथ खेल – खेल रहे ओर वही देश की जनता के साथ उन्हीं नियमों को पालन कराने के लिए अपने पावर का गलत इस्तेमाल कर क्रूरता कर रहे हो इसे सिर्फ हिटलर शाही सरकार कहा जा सकता है देश की जनता के जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने वालो के ऊपर कड़ी कार्यवाही हो

कुबेर तोमर की रिपोर्ट

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100