सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरिया में फिर हुआ कोरोना विस्फोट 17 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरिया में फिर हुआ कोरोना विस्फोट 17 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव![]()
प्रधान संपादक धर्मेंद्र सिंह बघेल
जब आवागमन बंद है तो क्यों नहीं किया जा रहा सेमरिया को प्रतिबंधित
सेमरिया,झगरहा,रामगढ़,ओबरहा,देवगढ़,कुबारी,बढ़ौरा,
मे रोज मिल रहे संक्रमित केस
छोटे से कस्बे सेमरिया में दर्जनों की संख्या में पॉजिटिव मरीज
संपूर्ण लॉकडाउन का नहीं हो रहा पालन पुलिस को देखते ही शटर बंद कई लोग दुकान के अंदर कर रहे हैं खरीदारी एक दूसरे के संपर्क से हो रहे हैं संक्रमित
सीधी-सेमरिया के आसपास के गांवों में कोरोना मरीजों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे है कारण की लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं आपको बता दें कि बाहर से तो शटर बंद दिखेगा लेकिन शहर के अंदर दुकानों में कितने लोग खरीदारी कर रहे है इसका अंदाजा नहीं लगा जा सकता दुकानदारों ने अच्छे इंतजाम किए हुए हैं ग्राहकों को अंदर दाखिल कर अंदर से शटर बंद कर लिया जाता है प्रशासन को कानों कान खबर ना हो इसके लिए एक दो लोग पहरेदारी करते नजर देखे जा रहे हैं दुकानदार तो अपनी दूरी बनाकर बच रहे हैं लेकिन खरीदारी करने वाले लोग इकट्ठे होकर एक दूसरे से संपर्क हो रहा है इसी के कारण संक्रमण दिन-ब-दिन फैलता जा रहा है अगर समय रहते प्रशासन ऐसे दुकानदारों पर रोक नहीं लगा पाती तो आए दिन पूरा सेमरिया संक्रमित की चपेट पर होगा इसी का नतीजा आज सामने आया है कि समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरिया में 3/5/2021आज जांच मे 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है कोविड-19 के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दिन-ब-दिन हो रही है ऐसा कोई दिन ना हो की कोविड-19 मरीजों की संख्या घट रही हो।
शासन के गाइडलाइन का पालन करें।
इसलिए हम अपने चैनल के माध्यम से जिले के सभी उन लोगों से निवेदन है कि बहुत जरूरी हो तभी अपने घरों से निकले, बाजार मे आप किस के संपर्क में आए और पॉजिटिव हो गए आपको पता भी नहीं चलेगा इसलिए आप घर में रहें सुरक्षित रहें

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरिया में फिर हुआ कोरोना विस्फोट 17 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव