वैक्सीन का 41 फ़ीसदी शिक्षकों को नहीं लगा पहला डोज

0 33
AD Top-1 728×100

भोपाल । प्रदेश में कोरोना वैक्सीन के दूसरे डोज को लेकर तैयारी शुरु हो चुकी है, वहीं राजधानी के  41 फीसद शिक्षकों  को अभी पहला डोज ही नहीं लग पाया है। वहीं 62 फीसद शिक्षकों को एक डोज लगा है। 7 फीसद शिक्षक ऐसे हैं, जिन्‍हें वैक्‍सीन के दोनों डोज लग चुके हैं।  कोरोना टीकाकरण महाअभियान के जोर-शोर से चल रहे प्रचार और कार्यक्रम के बीच आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है । यह आंकड़े जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय द्वारा बनाई गई शिक्षक सपोर्ट वेबसाइट में प्रदर्शित हुए हैं। इस वेबसाइट में सरकारी स्कूलों के 173 शिक्षकों ने अपनी जानकारी अपलोड की है। इसमें से 41 फीसद शिक्षकों ने जानकारी दी है कि उन्हें अब तक वैक्‍सीन का एक भी डोज नहीं लगा है। डीईओ कार्यालय द्वारा भोपाल जिले के कोरोना संक्रमित शिक्षकों की मदद के लिए वेबसाइट का निर्माण किया गया है। इसमें शिक्षकों के लिए प्लाज्मा, ऑक्सीजन, अस्पताल में बेड की उपलब्धता आदि की जानकारी उपलब्ध कराई गई है। साथ ही डॉक्टरों की सूची भी उपलब्ध कराई गई है। ताकि आपातकाल में शिक्षकों को इससे मदद मिल सके। बता दें, कि भोपाल जिले में करीब पांच हजार शिक्षक कार्यरत है। डीईओ नितिन सक्सेना ने बताया कि इस वेबसाइट के माध्यम से कोरोना संक्रमित शिक्षकों की जानकारी लेने में आसानी हो रही है। साथ ही शिक्षकों की मदद भी की जा रही है। इस वेबसाइट के माध्यम से अभी करीब दस संक्रमित शिक्षकों को ऑक्सीजन और बेड उपलब्ध कराए गए। इससे होम क्वारंटाइन में रहने वाले शिक्षकों को भी दवाईयां, ऑक्सीजन आदि उपलब्ध कराई जा रही है। डीईओ ने प्राचार्यों के संग वेबिनार आयोजित करते हुए शिक्षकों की मदद करने के लिए कहा है। बताया जा रहा है ‎कि कई शिक्षक कोरोना वैक्सीन को लेकर फैलाई अफवाहों का भी शिकार हो रहे हैं। यही वजह है ‎कि वे वैक्सीन लगवाने ‎दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं1

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100