‘‘25 अप्रैल-2021 को विश्व मलेरिया दिवस का आयोजन ’’

0 37
AD Top-1 728×100

25 अप्रैल-2021 को विश्व मलेरिया दिवस का आयोजन 

संपादक धर्मेंद्र सिंह बघेल
थीम “Reaching the zero malaria target”
अर्थात् शून्य मलेरिया लक्ष्य तक पहुँचाना।
———-
सीधी।। दिनांक 25 अप्रैल 2021 को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जा रहा है। इस वर्ष विश्व मलेरिया दिवस की थीम “Reaching the zero malaria target” अर्थात् शून्य मलेरिया लक्ष्य तक पहुँचाना है। जिला मलेरिया कार्यालय सीधी में कोविड-19 महामारी रोकथाम के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया, जिसमें मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा शपथ ली गई कि इस वर्ष मलेरिया को शून्य लक्ष्य तक पहुँचाना है। डॉं0 बी0एल0 मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीधी के मार्गदशर्नन में जिला मलेरिया कार्यालय सीधी में विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया। जिला मलेरिया अधिकारी श्री हनुमान प्रसाद नामदेव द्वारा जनसमुदाय से अपील की गई कि मलेरिया एक घातक बीमारी है जो मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से फैलती है। बताया गया कि मलेरिया के मुख्य लक्षण- ठण्ड के साथ तेज बुखार आना, उल्टी आना, सिरदर्द होना आदि हैं। इस प्रकार के लक्षण महसूस होने पर अपनी नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर, स्वास्थ्य कर्मचारियों के माध्यम से निःशुल्क जाँच व पूर्ण उपचार करावें। खाली पेट दवा का सेवन न करें। मलेरिया बुखार से बचने के लिए अपने घरों के आस-पास अनुपयोगी जल एकत्रित न होने दें, गमलों में पानी न जमा होने दें, कूलर, टंकियों, नॉंद, टायरों, छोटे-छोटे पानी के गड्ढ़ों में पानी एकत्रित न होने दें एवं प्रत्येक सप्ताह इनकी साफ-सफाई करते रहें, ताकि उसमें मच्छरों के लार्वा न पनपने पायें। सोते समय मच्छरदानी का उपयोग अवश्य करें एवं शाम के समय नीम की पत्ती का धुंआ करें एवं मच्छरों से बचाव हेतु अन्य संसाधनों का उपयोग करें। खेतों व जंगलों में जाते समय फुल आस्तीन का कपड़ा जरूर पहनें।
विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर श्री हनुमान प्रसाद नामेदव जी, जिला मलेरिया अधिकारी सीधी, श्री आशीष राय, जिला समन्वयक एफएचआई सीधी एवं एम0आई0 व एम0टी0एस0 तथा कार्यालय कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

कुबेर तोमर की रिपोर्ट

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100