मनोज पाठक की मृत्यु मेरे लिए पीड़ादायक है, मैं निस्तब्ध हूँ – अजय सिंह

मनोज पाठक की मृत्यु मेरे लिए पीड़ादायक है, मैं निस्तब्ध हूँ – अजय सिंह ![]()
![]()
संपादक धर्मेंद्र सिंह बघेल
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने जनसंपर्क विभाग के उप संचालक श्री मनोज पाठक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक सन्देश में उन्होंने कहा कि श्री मनोज पाठक के निधन की खबर मेरे लिए बहुत ही पीड़ादायक क्षण है। मेरे नेता प्रतिपक्ष रहते हुए जितनी कर्मठता, लगन और निष्ठा के साथ उन्होंने मेरे लिए काम किया उसे मैं कभी नहीं भूल सकता। एक-एक करके सभी क्षण मुझे याद आ रहे हैं। मनोज मेरे स्टाफ के सदस्य ही नहीं मेरे छोटे भाई जैसे थे। वह अजातशत्रु थे। उन्हें मैं कभी नहीं भुला सकता, उनकी याद हमेशा आती रहेगी। प्रार्थना है कि भगवान उनकी आत्मा को शांति और अपने श्री चरणों में स्थान दें। उनके परिवार के प्रति मैं संवेदना प्रकट करता हूँ कि दुःख की इस घड़ी में ईश्वर उन्हें संबल प्रदान करे। जीवन मृत्यु के गूढ़ रहस्य शोक संतप्त परिवार को सांत्वना नहीं दे सकते इसलिए मेरे पास कोई शब्द नहीं हैं। दुःख की इस घड़ी में मैं श्री मनोज पाठक के परिवार के साथ हूँ।
कुबेर तोमर की रिपोर्ट


