कोरोना की दूसरी लहर के साथ हमारी आशायें अब चिंता में बदल गई यह समय लोगों को प्रेरित करने का – अजयसिंह

कोरोना की दूसरी लहर के साथ
हमारी आशायें अब चिंता में बदल गई यह समय लोगों को प्रेरित करने का – अजयसिंह
पत्रकार धर्मेंद्र सिंह बघेल
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने कोरोना से बचने के लिए विशेषज्ञों द्वारा बनाये अनुशासन का पूरा पालन करने का आग्रह किया है| उन्होंने प्रदेश के आम लोगों और कांग्रेसजनों के लिए जारी एक अपील में कहा है कि कोरोना काल ऐसा समय है जब हमें अनिश्चितता का लगातार अहसास हो रहा है| हमारी आशायें कोरोना की दूसरी लहर के साथ अब चिंता में बदल गई हैं| अधिकतर परिवारों में कुछ लोग बीमार हैं या उन्होंने अपनों को खोया है| यह समय कोरोना से बचने के लिए लोगों को प्रेरित करने का है| अपने आत्मविश्वास और संयम को बनाये रखने का है| यह तभी संभव है जब सब कुछ भूलकर हम एक दूसरे की डोर थामे रहें|
सिंह ने कहा कि विन्ध्यप्रदेश सहित मध्यप्रदेश राज्य की तमाम जनता, कांग्रेस के साथियों और इष्ट मित्रों से मेरा यही विनम्र आग्रह है कि सभी लोग कोरोना से बचने के लिए विशेषज्ञों द्वारा बनाये अनुशासन का पूरा पालन करें| मास्क लगाना और शारीरिक दूरी बनाये रखना पहली प्राथमिकता है| बाहर से आने पर और हर कार्य के बाद साबुन से लगातार हाथ धोते रहना और सेनेटाइज करना बहुत जरूरी है| बार बार अनावश्यक घर से बाहर न निकलें| भावनाओं में बहकर घर पर और सामाजिक कार्यों में किसी को आमंत्रित न करें| जहाँ तक हो सके समारोहों को टालें| शंका होने पर कोरोना की जांच करवायें और वेक्सीन जरूर लगवायें| यह सभी अनुशासन कोरोना से बचने में मदद करेंगे|
सिंह ने सभी के स्वास्थ्य की कामना करते हुए सावधान किया है कि आपके सहारे जीवनयापन करने वालों को आपकी जरूरत है| छोटी सी लापरवाही जानलेवा हो सकती है|
कुबेर तोमर की रिपोर्ट
