सीधी जिले के सेमरिया में हुआ कोरोना विस्फोट 1 दिन में एक साथ मिले 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज

सीधी जिले के सेमरिया में हुआ कोरोना विस्फोट 1 दिन में एक साथ मिले 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज![]()
![]()
1 दिन में 10 कोरोना पेशेंट मिलने से भी नहीं मचा सेमरिया में हड़कंप
सीधी से महज 15 किलोमीटर दूर ग्राम सेमरिया में शासन के गाइडलाइन की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है शासन को जुर्माना देना पसंद लेकिन शासन द्वारा गाइडलाइन का पालन करना मुनासिब नहीं समझते सैकड़ों लोग सर्दी जुकाम खांसी से पीड़ित देखे गए फिर भी झोलाछाप डॉक्टर से अपने पूरे परिवार का उपचार करा रहे हैं कोविड-19 की जांच से लोग कोसों दूर भाग रहे हैं और इसी का नतीजा है की 10 कोरोना मरीज मिल रहे हैं और अभी कितने होंगे इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।
सेमरिया के किसी भी दुकान में आपको सोशल डिस्टेंसिंग और शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए नहीं दिखाई देंगे।
? जिले में 22 मिले नए कोरोना संक्रमित
? 1 व्यक्ति ने जीती कोरोना से जंग
? कुल संक्रमित 2333
?डिस्चार्ज 2219
?एक्टिव केस 101
? मृत्यु 13
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि शुक्रवार कि शाम तक में रैपिड एंटीजन किट द्वारा 88 टेस्ट किए गए। जिसमें से फीवर क्लीनिक जिला अस्पताल सीधी से 1, सेमरिया से 10, मझौली से 2, चुरहट से 1, रामपुर नैकिन से 2, रीवा मेडिकल कॉलेज वायरोलॉजी लैब से 6 केस कि पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। सी.एम.एच.ओ. ने बताया कि कोरोना संक्रमण से 1 व्यक्तियो को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर अभी एक सप्ताह एहतियात बरतने के लिए समझाइश देते हुए आवश्यक दवाओं के सेवन करने के लिए दवा प्रदान की गई है। और सभी को आवश्यक सावधानियां रखने की सलाह दी गई है।
अब जिले में कुल 2333 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 2219 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब जिले में कुल एक्टिव केस 101 हो गए हैं।


