पुण्य कर्मों का फल हमेशा सुख देता है-स्वामी कृष्णानंद

0 36
AD Top-1 728×100

पुण्य कर्मों का फल हमेशा सुख देता है-स्वामी कृष्णानंद

धर्मेंद्र सिंह बघेल
सीधी – परम पूज्य सद्गुरु श्री कृष्णानंद महाराज के सानिध्य में दिव्य सत्संग, ब्रम्हदीक्षा व श्रीराम कथा का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। सद्विप्र समाज सेवा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अंशुमान सिंह जी के पैतृक ग्राम-अमरही भितरी सीधी (म.प्र) ।प्राणी के पाप कर्मों का फल हमेशा दुख देता है और पुण्य कर्मों का फल हमेशा सुख देता ऐसा सोच कर मानव को कर्म करना चाहिए जिससे हमें कभी दुख का आभास ना हो। दुख का आभास तब होगा जब हम भगवत सत्ता को छोड़कर भौतिक संसारिकता में फंस जाएंगे तब हम को दुख तो होगा ही यदि सांसारिक जीवन व्यतीत करते हुए हम भगवत भजन में तल्लीन रहेंगे तो फिर हमें दुख का आभास भी ना होगा उक्त आशय के पुण्य प्रवचन स्वामी जी ने व्यक्त किए। स्वर्गीय श्रीमती निर्मला सिंह की वार्षिक पुण्यस्मरण तिथि पर आए समस्त संत महात्मा श्रद्धालु गणो का आभार राजपति सिंह चौहान द्वारा व्यक्त किया गया। हजारों की तादाद में विशाल भंडारे में आए हुए अतिथि एवं ग्रामीण जन प्रसाद ग्रहण किए। कांग्रेस के पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल भी प्रसाद ग्रहण किए।जहां अंशुमान सिंह चौहान द्वारा पुस्तक भेंट कर सम्मान किए। इसी दौरान गंगाराम शुक्ला ,बृहस्पति सिंह, जिवेंद्र सिंह लल्लू , आनंद मंगल सिंह, हंसराज सिंह, अमित सिंह ,मुन्नू सिंह व्यौहारी, मुकेश सिंह राकेश सिंह कंधवार भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, पूर्व युवा अध्यक्ष डॉ विक्रम सिंह, राजेंद्र सिंह सरकार, पंकज सिंह अमन ट्रेडर्स कुबरी उपस्थित रहे।
महात्मा बृजेश भारती ने बताया कि पूर्णिमाके शुभ अवसर पर दिनांक 28-03-2021दिन रविवार को समय सुबह 8:00 बजे से मंगलाचरण,ध्यान-साधना,महायज्ञ के उपरांत होली मिलन का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जाएगा। सद्गुरू धाम आश्रम गोपालदास बांध पड़रा । इसी तारतम्य शाम 6:00 बजे अमरही कुवरी मैं कार्यक्रम होना निश्चित हुआ है जहां सपरिवार पधार कर कार्यक्रम का लाभ उठाएं।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100