2 माह पहले हुए चोरी का थाना कमर्जी पुलिस द्वारा सामान बरामद कर आरोपियों को किया गया गिरफ्तार?

सीधी (धर्मेन्द्र सिंह बाघेल ) | दिनाँक 7/8/19 को फरियादी प्रभुनाथ विस्वकर्मा निवासी डिहुली का थाने आकार रिपोर्ट किया 4/8/19 को रात्रि मे कोई अज्ञात चोरों द्वारा दुकान मे सेंध लगाकर कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर, बूफर, लेमिनेशन मसीन, मोबाइल आदि चोरी कर लिया रिपोर्ट पर अपराध क्र० 143/19 धारा 457,380, IPC कायम कर पुलिस अधीक्षक सीधी आर एस बेलवंशी व अति. पुलिस अधीक्षक सीधी के मार्गदर्शन व एसडीओपी. चुरहट के कुशल निर्देशन मे थाना कमर्जी पुलिस द्वारा आरोपी उक्त व मशरूका की पता तलाश की गयी जो दिनाँक 18/10/19 को मोबाइल IMEI के माध्यम से आरोपी ओम प्रकाश पटेल उर्फ सोनू पटेल एवम विजय पटेल दोनो निवासी डिहुली से पूछताछ कि गई जो अपने घर के भूसा मे छुपाकर रखना व जुर्म करना स्वीकार किये जिनसे 2 नग कंप्यूटर,प्रिंटर, स्कैनर, बूफर, लेमिनेशन मसीन, एक लावा कम्पनी की मोबाइल बरामद की गयी दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय चुरहट पेश किया गया?

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी उप निरी. पवन कुमार सिंह, एएसआई. पी एल टाँडिया, प्रआर. जगदंबा पांडे, आर. नवीन एवम रणबहादुर सिंह का योगदान रहा ?
