आरोपी सहित, लाखों की स्मैक पाउडर पकडाई।

0 145
AD Top-1 728×100

थाना करेली की नशामुक्ति को लेकर बड़ी कार्रवाई

आरोपी

थाना करेली अंतर्गत नशामुक्ति को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है उसी तारतम्य में मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि ग्राम चरगवां थाना सुआतला का कमलेश कुमार लांगिया अपने लोवर की जेब में स्मैक बिक्री के लिए रखा हुआ है और थाना करेली अंतर्गत, कोदसा तिराहे पर घूम रहा है।
तत्परता दिखाते हुये, थाना करेली नगर निरीक्षक अनिल सिंघई द्वारा रेड कार्रवाई हेतू पुलिस अधीक्षक, अति. पुलिस अधीक्षक एवं नरसिंहपुर एसडीओपी से निर्देश प्राप्त किया एवं करेली थाना की उप निरीक्षक दीप्ति मिश्रा को कार्रवाई हेतू निर्देश दिए गए । जिसमें हमराह स्टाफ 512 सत्येंद्र आर 517 उमेश्वर पाठक, आर 28 संजय पाठक, आर 668 शिवानी शेन्डे, आर 678 अमन द्वारा आरोपी से 23 ग्राम स्मैक पाउडर , तराजू जब्त किया गया।
आरोपी के पूर्व में भी इसी प्रकार के अपराध थाना सुआतला में पंजीबद्ध है, आरोपी के विरुद्ध 825/19 धारा 8/21 एन डी पी एस एक्ट का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

इस कार्रवाई से करेली थाना स्टाफ की सभी जागरूक जनों द्वारा प्रशंसा भी की जा रही है वही कुछ लोगों का कहना नशामुक्ति अभियान अंतर्गत हर थानों में लगातार अभियान जारी रहना चाहिए ।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100