कांग्रेस की ईट से ईट बजा देगें- सांसद राव उदय प्रताप सिंह

0 336
AD Top-1 728×100

भाजपा का प्रदेश स्तर पर बडा आंदोलन

प्रदेश स्तर पर हर जिला मुख्यालय में सोमवार 4 तारीख को, भाजपा कांग्रेस के खिलाफ बडा आंदोलन करने जा रही है, जिसमें किसानों के कर्जमाफी, गन्ना किसानों की समस्या, किसानों के बोनस जैसे तमाम मुद्दों को लेकर कमलनाथ सरकार को घेरने की तैयारी की जा रही है।

भाजपा से होशंगाबाद सांसद राव उदय प्रताप सिंह ने बताया कि कांग्रेस ने किसानों को बेवकूफ बनाकर वोट हासिल किया, किसान भाईयों का पिछला वर्ष का बोनस भी नहीं दिया गया , किसानों का पिछले साल का गन्ना खरीदी का भुगतान अभी तक नहीं हो पाया। किसान भाईयों के हितों को लेकर भाजपा पार्टी का हर एक कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार की ईट से ईट बजाने का कार्य करेंगे।
नरसिंहपुर जिलें में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह और होशंगाबाद जिलें में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा आंदोलन का नेतृत्व करेंगे।

अब देखने वाली बात यह है कि कमलनाथ सरकार के खिलाफ इस बडे आंदोलन में वास्तविक पीड़ित किसान भाई कितनी संख्या में उपस्थित होते हैं

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100