अमेठी : अभिरक्षा में मौत के मामले में पुलिस के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

0 29
AD Top-1 728×100

अमेठी,30 अक्टूबर। बैंक मैनेजर से लूट के मामले में संदिग्ध की पुलिस अभिरक्षा में मौत के मामले में पुलिस के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। अमेठी में पुलिस हिरासत में बैंक डकैती के संदिग्ध की मौत के मामले में पीडित के परिवार के लोगों ने सुल्तनानपुर में पुलिस के खिलाफ सुलतानपुर में हत्या समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। 

अमेठी में भादर के पीपरपुर थाना क्षेत्र में यूको बैंक के मैनेजर से हुई 26 लाख की लूट के मामले में पूछताछ के लिए पकड़े गए संदिग्ध की अभिरक्षा में मौत हो गई। परिवार के लोगों का आरोप है कि युवक की मौत पुलिस की थर्ड डिग्री देने से हुई है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने हिरासत में मौत होने की बात से इंकार किया है। बीती पांच अक्टूबर को यूको बैंक के मैनेजर से अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े असलहे के दम पर 26 लाख रुपए लूट लिए थे। इस मामले के खुलासे के लिए स्वाट विंग टीम जिले के साथ ही आस पड़ोस के जिलों में भी हाथ-पांव मार रही थी। इस बड़े केस में पुलिस ने प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र के बाबूगंज निवासी सत्य प्रकाश शुक्ला उर्फ साजन (52) को शक के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। मंगलवार की सुबह पुलिस ने सत्य प्रकाश को उसके दो पुत्रों के साथ उठाया गया था। पूछताछ के दौरान ही कुछ ही घंटों बाद सत्य प्रकाश की तबीयत खराब होने लगी। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी सीएससी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख सुलतानपुर जिला अस्पताल रेफ र कर दिया। सुलतानपुर जिला अस्पताल में सत्य प्रकाश ने दम तोड़ दिया। घटना की खबर लगते ही हंगामा शुरू हो गया। परिवारीजन ने पुलिस पर थर्ड डिग्री देने का आरोप लगाते हुए बवाल शुरू कर दिया। इसके कारण मौके पर स्थानीय नेताओं व अन्य लोगों की भी भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने ने बताया कि यूको बैंक की एक शाखा सत्य प्रकाश के घर में ही चलती है। बैंक लूट मामले की जांच पड़ताल में उसके मुखबिरी करने की बात प्रकाश में आई थी। शक के आधार पर मंगलवार की सुबह उसे और उसके दो पुत्रों को पुलिस पूछताछ के लिए थाने लाई थी, जहां उसकी तबीयत खराब होने पर सीएचसी भादर ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों ने जहरीला पदार्थ खाए होने की बात कहकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। उसने अपने पुत्रों से जहरीला पदार्थ खाने की बात भी स्वीकारी थी। यह कस्टोडियन डेथ का मामला नहीं है। हमें उससे काफ क्लू भी प्राप्त हुए हैं। हम जल्द ही लूट की घटना का वर्कआउट करेंगे। सत्य प्रकाश शुक्ल की मौत मामले में सुलतानपुर कोतवाली नगर पुलिस ने पीपरपुर थाना पुलिस व अमेठी एसओजी के खिलाफ हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के भाई ओम प्रकाश की तहरीर पर आइपीसी की धारा 302, 452, 392, 504 आदि धाराएं लगाई गई हैं। ओम प्रकाश के अनुसार मंगलवार तड़के तीन बजे पीपरपुर थाने के पुलिसकर्मी व एसओजी टीम के सदस्य उनके घर से भाई सत्य प्रकाश को हिरासत में लिया था।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100