नीतीश फिर चुने गए JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष

0 60
AD Top-1 728×100

पटना,30 अक्टूबर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दूसरी बार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। नीतीश कुमार का दूसरा कार्यकाल 2022 तक का होगा। दिल्ली में जदयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक में इसकी आधिकारिक घोषणा हुई। राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से हुए निर्वाचन पर अपना मुहर लगाया। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर जदयू के रणनीतिकार की भूमिका निभाएंगें।

दिल्ली में मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर जदयू नेताओं की बैठक हुई। इसमें नीतीश ने प्रशांत किशोर को दिल्ली विधानसभा चुनाव में अधिक ध्यान देने को कहा है। बता दें कि नीतीश कुमार ने पहली बार अप्रैल 2016 में जदयू की कमान संभाली थी। तब तत्कालीन अध्यक्ष शरद यादव ने चौथी बार अध्यक्ष बनने से इंकार कर दिया था।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100