मंत्री श्री घनघोरिया ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया

0 28
AD Top-1 728×100

जबलपुर, 29 अक्टूबर। सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण मंत्री लखन घनघोरिया ने आज शाम वृद्धाश्रम पहुँचकर यहाँ आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शिरकत की। श्री घनघोरिया ने वृद्धाश्रम पहुंचते ही सबसे पहले वृद्धजनों का आशीर्वाद लिया और दीपावली की बधाई देने के साथ-साथ उनके स्वस्थ रहने की कामना की ।
सामाजिक न्याय मंत्री घनघोरिया के वृद्धाश्रम आने की खबर पाकर वृद्धजनों में खासा उत्साह था । यहां तक की वे उस पीड़ा को भी भूल चुके थे जो उनके अपनों ने उन्हें पहुंचाई है । श्री घनघोरिया वृद्धाश्रम में काफी देर तक रहे और यहाँ रह रहे वृद्धजनों को अपनत्व का अहसास भी कराया । उन्होंने न केवल वृद्धजनों को बल्कि मानसिक रूप से अविकसित बाल गृह के उन दिव्यांग बच्चों को भी मिठाई ,फल और वस्त्र वितरित किये जिन्हें यहां दीपावली मिलन समारोह में मेहमान के तौर पर आमंत्रित किया गया था ।
दीपावली मिलन समारोह की शुरुआत में वृद्धजनों ने सामाजिक न्याय मंत्री का तिलक लगाकर स्वागत किया । श्री घनघोरिया को अपने बीच पाकर उत्साहित वृद्धजनों ने मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों के साथ मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत कर अपने हुनर का परिचय भी दिया।
इस अवसर पर मंत्री घनघोरिया ने वृद्ध आश्रम के वृद्धजनों की मौजूदगी में मानसिक रूप से अविकसित बच्चों के बालगृह को रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से वेन सौंपी । इस वेन का उपयोग बालगृह के डे- स्कॉलर बच्चों को संस्था तक लाने और वापस घर छोड़ने के लिए किया जाएगा ।
दीपावली मिलन समारोह की शुरुआत की तरह इसका समापन भी खास रहा । समारोह के समापन पर सामाजिक न्याय मंत्री श्री घनघोरिया द्वारा वृद्धजनों और मानसिक दिव्यांग बच्चों को विशेष भोज दिया गया । श्री घनघोरिया ने अपने हाथों से वृद्धजनों और बच्चों को भोजन परोसा । दीपावली मिलन समारोह में आतिशबाजी भी की गई ।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त संचालक आशीष दीक्षित, मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों के संस्था के अधीक्षक रामनरेश पटेल, दिनेश जैन, राजेश केसरवानी, पार्षद ताहिर जी, हामिक खान, नीरज श्रीवास्तव, किरोठाखास हाजी आदि उपस्थित थे ।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100