सोनिया गांधी पर हरियाणा के मुख्यमंत्री की अभद्र टिप्पणी के विरोध में महिला कांग्रेस ने फूंका पुतला

सागऱ , 15 अक्टूबर। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अभद्र टिप्पणी से सागर में कांग्रेस से संबद्ध महिलाएं भड़क उठी है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों व कांग्रेसजनों ने खट्टर के बयान पर सड़कों पर उतर कर अपना गुस्सा उगला और खट्टर के पुतले को जूतों की माला पहनाकर आग के हवाले किया।
हरियाणा में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान वहां के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा गत दिवस कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के संबंध में बेहद अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी किए जाने के खिलाफ जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी के नेतृत्व में महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमिला राजपूत समेत दर्जनों महिलाओं ने कांग्रेस कार्यालय के पास जमकर प्रदर्शन किया और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तथा मनोहर लाल खट्टर से देश के संपूर्ण नारी वर्ग से माफी मांगने की मांग की। महिलाओं ने जोरदार नारेबाजी के साथ अपना आक्रोश प्रदर्शित करते हुए जूते की माला पहनाकर खट्टर के पुतले को भी फूंका।
इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि अंग्रेजों की दत्तक संतान तथा गांधी की हत्यारी विचारधारा के रूप में पैर जमाने वाली आरएसएस और भाजपा के नेताओं में महिलाओं का कतई सम्मान नहीं है। यही वजह है कि भाजपा के नेता महिलाओं के संबंध में आए दिन अभद्र टिप्पणियां तथा शोषण और अत्याचार तथा महिलाओं के सम्मान को लेकर भारतीय संस्कृति को नष्ट कर अपने आप में गर्व महसूस करते हैं। खट्टर द्वारा की गई टिप्पणी न सिर्फ सोनिया गांधी का ही अपमान है बल्कि देश का संपूर्ण नारी जगत भी स्वयं में शर्म और अपमान महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के इस अपमान का बदला हरियाणा की जनता इस चुनाव में तो लेगी ही लेकिन उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और स्वयं खट्टर देश के महिला वर्ग से माफी मांगे। महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमिला राजपूत ने कहा कि महिला वर्ग अपने सम्मान में आने वाली किसी भी आंच को बर्दाश्त नहीं करेगी।
हरियाणा के सीएम खट्टर की बयान पर विरोध प्रदर्शन के दौरान आशा जैन मीरा यादव पुष्पा रैकवार हेमकुमारी पटेल ममता ठाकुर भारती पटेल शारदा वर्षा पार्षद किरण मिश्रा राधा पटेल राजकुमारी मायावती पुष्पा रैकवार गीता भावना रोहन जयंती नामदेव पुष्पा कल्पना नीता उमा जमुना किरणलता सोनी संध्या सरोज सुषमा आशारानी मथुरा लीला मोहनी सुनीता करोसिया लीला कमला पटेल संगीता सनकत मीरा गुप्ता वीणा दुबे भारती पटेल कृष्णा लडिया राधा किरण लड़िया रामकली लड़िया रंजीत राणा विमला रैकवार के साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोकीनाथ कटारे अशोक चौधरी आशीष ज्योतिषी जितेंद्र सिंह चावला पम्मा कुरेशी दीनदयाल तिवारी डॉ सीबी तिवारी अतुल नेमा फिरदोष कुरेशी शरद पुरोहित सुरेंद्र चौबे सिंटू कटारे कुंदन जाट अतीक ठेकेदार आदिल राईन भैयन पटेल अभिषेक पाठक तोता यादव रितेश पांडे बिल्ली रजक मुकेश खटीक रसीद राईन राजाराम सरवैया द्वारका चौधरी लक्ष्मीनारायण सोनाकिया कुंजीलाल लड़िया शुभम उपाध्याय कल्लू पटेल शैलेंद्र तोमर कल्लू गुप्ता दुलीचंद सकवार रूपेश ठेकेदार वीरेंद्र महावते गुरमीत सिंह संजय सराफ दीपक जोशी नाथूराम चौधरी नेतराम मगन अकेला आनंद हेला सन्ना भाईजान पवन जाटव योगेश श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने उपस्थित होकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
