राज्यपाल श्री टण्डन पहुंचे जबलपुर, विमानतल पर स्वागत

0 28
AD Top-1 728×100

जबलपुर 14 अक्टूबर । राज्यपाल श्री लालजी टण्डन का सुबह तकरीबन 11.30 बजे भोपाल से विशेष विमान द्वारा डुमना आगमन हुआ । डुमना विमानतल पर उनकी अगवानी संभागायुक्त राजेश बहुगुणा ने की । इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक विवेक शर्मा , रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलपति कपिलदेव मिश्र , नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्विद्यालय के कुलपति पी डी जुयाल, भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की सयुंक्त सचिव अमिता प्रसाद, कलेक्टर भरत यादव , पुलिस अधीक्षक अमित सिंह , नगर निगम आयुक्त आशीष कुमार भी मौजूद थे । राज्यपाल डुमना विमानतल से सीधे सर्किट हॉउस पहुँचे जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया ।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100