अतिवृष्टि से मकानों को हुई क्षति, केन्द्रीय दल ने लिया जायजा

0 26
AD Top-1 728×100

जबलपुर, 14 अक्टूबर । केन्द्रीय जांच दल द्वारा आज सुबह यहां घमापुर के कांचघर क्षेत्र में अतिवृष्टि से मकानों को हुई क्षति तथा सड़कों को हुए नुकसान का जायजा लिया गया । दो सदस्यीय इस दल में भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के उप सचिव के.एम. सिंह एवं जल संसाधन मंत्रालय भोपाल के संचालक मनोज पवनिकर शामिल थे। केन्द्रीय जांच दल के कांचघर क्षेत्र के भ्रमण के दौरान कलेक्टर भरत यादव एवं नगर निगम आयुक्त आशीष कुमार भी मौजूद थे। इस अवसर पर दल के सदस्यों ने क्षेत्रीय नागरिकों से चर्चा भी की। केन्द्रीय दल को बताया गया कि जबलपुर जिले में अतिवृष्टि से जन हानि के पांच, मकानों को क्षति के 3 हजार 982 तथा पशु हानि के 12 प्रकरण दर्ज किये गये हैं । अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेने केन्द्रीय जांच दल रविवार की रात जबलपुर पहुंचा था । घमापुर क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद जांच दल मंडला रवाना हुआ।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100