मोदी सरकार कर रही गांधी जी के सपनों के भारत का निर्माण : थावरचंद गेहलोत

0 34
AD Top-1 728×100

भोपाल, 2 अक्टूबर। उज्जैन में केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने शिव सागर स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गांधी संकल्प यात्रा की शुरूआत की। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री थावरचन्द गेहलोत ने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर स्वच्छता अभियान को देश की जनता ने एक आंदोलन के रूप में लिया है। यही वजह है कि देश में आज स्वच्छता और स्वास्थ्य का वातावरण हर ओर दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार महात्मा गांधी ने स्वच्छता का मार्ग प्रशस्त किया था उसका अक्षरशः पालन करते हुए मोदी जी ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की जो निरंतर चलायमान है, लेकिन इसकी राह में सिंगल यूज प्लास्टिक बड़ी बाधा है, जिससे मुक्ति जरूरी है। इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक मोहन यादव, बहादुर सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह ससोदिया, जिला अध्यक्ष श्याम बंसल, विवेक जोशी, महापौर मीना जोनवाल सहित जिले के पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बुरहानपुर में सांसद नंदकुमारसिंह ने गांधी चौक पर ‘गांधी संकल्प यात्रा’ का शुभारंभ किया। यात्रा सागर टॉवर लालबाग तक पहुंची। इस अवसर पर सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार वह मार्ग हैं, जिस पर चलकर देश प्रगति के ओर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा कि गांधी हमारे देश की आत्मा थे, उनके विचार आज भी हमारे लिए बहुमूल्य हैं। श्री चौहान ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया और लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने की अपील की।
छिंदवाडा जिले के परासिया में पार्टी के प्रदेश महामंत्री व सांसद अजयप्रताप सिंह ने यात्रा का शुभारंभ करते हुए कहा कि गांधी जी के विचारों को आमजन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी गांधी संकल्प यात्रा के माध्यम से जनमानस के बीच पहुंच रही है। इस यात्रा में जलसंरक्षण, सामाजिक समानता, स्त्री शिक्षा, स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त वातावरण जैसे मुद्दों पर संवाद होगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक ताराचन्द बावरिया सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
इंदौर में रीगल चौराहा स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सांसद शंकर लालवानी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं ने गांधी संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। तत्पश्चात प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने के संदेश के साथ जन-जागरण करते हुए गांधी प्रतिमा से पटेल प्रतिमा तक गांधी संकल्प पदयात्रा निकाली गई। इसके पूर्व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की शास्त्री मार्केट चौराहा स्थित प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। यात्रा में वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, बाबूसिंह रघुवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता, जीतू जिराती, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी, महापौर श्रीमती मालिनी गौड, विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, आकाश विजयवर्गीय, कविता पाटीदार, मधु वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
टीकमगढ़ के निवाड़ी में ग्राम सिनोनिया में तारामाई मंदिर स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सांसद वीरेन्द्र कुमार खटीक ने गांधी संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक अनिल जैन, जिला अध्यक्ष अखिलेश अयाची, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100