विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 32 प्रत्याशियों की सूची

0 28
AD Top-1 728×100

नई दिल्ली, 29 सितंबर।  भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अलग-अलग राज्यों में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। भाजपा ने विधानसभा उपचुनाव के लिए रविवार को 32 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, असम, हिमाचल प्रदेश, केरल, मेघालय, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम और तेलंगाना की सीटों पर होने वाले उपचुनावों के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।

Assembly by-election: BJP released the list of 32 candidates - Delhi News in Hindi
Assembly by-election: BJP released the list of 32 candidates - Delhi News in Hindi

भाजपा ने यूपी की 10 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने लखनऊ कैंट से सुरेंद्र तिवारी को टिकट दे दिया है, कानपुर की गोविंदनगर विधानसभा सीट से सुरेंद्र मैथानी को टिकट मिला है।
आपको बताते जाए कि 17 राज्यों की 64 विधानसभा सीटों के लिए 21 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे। यूपी के अलावा असम, तेलंगाना, सिक्किम, पंजाब केरल राज्यों में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिए जाएंगे।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100