20 जिलों में सामान्य और शेष में सामान्य से कम वर्षा

0 38
AD Top-1 728×100

जबलपुर, 23 अगस्त। प्रदेश में इस वर्ष मानसून में एक जून से 23 अगस्त तक 25 जिलों में सामान्य से अधिक, 20 जिलों में सामान्य एवं शेष जिलों में सामान्य से कम वर्षा दर्ज हुई है। सर्वाधिक वर्षा मंदसौर जिले में और सबसे कम वर्षा सीधी जिले में दर्ज की गई है।
सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिले मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, शाजापुर, भोपाल, झाबुआ, राजगढ़, बड़वानी, रतलाम, उज्जैन, गुना, बुरहानपुर, सीहोर, अलीराजपुर, खण्डवा, इंदौर, नरसिंहपुर, जबलपुर, रायसेन, श्योपुर-कलां, अशोकनगर, सिंगरौली, धार, खरगोन और देवास हैं।
सामान्य वर्षा वाले जिले विदिशा, होशंगाबाद, मण्डला, रीवा, सागर, दमोह, उमरिया, बैतूल, भिण्ड, डिण्डौरी, मुरैना, टीकमगढ़, हरदा, शिवपुरी, सतना, अनूपपुर, छतरपुर, सिवनी, दतिया और ग्वालियर हैं। सामान्य से कम वर्षा वाले जिले पन्ना, छिंदवाड़ा, बालाघाट, कटनी, शहडोल और सीधी हैं।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100