CG: कॉलेजों में इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिला पिछले 5 वर्षों में सबसे निचले स्तर पर

0 49
AD Top-1 728×100

रायपुर
छत्तीसगढ़ के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन का बुरा दौर जारी है। सत्र 2019-20 में प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिला पिछले पांच वर्षों में सबसे निचले स्तर पर है। इस बार प्रदेश के तीन निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले का खाता तक नहीं खुला है। यानी कि इन कॉलेजों में एक भी एडमिशन नहीं हुआ है। इसके अलावा 3 कॉलेजों में एडमिशन इकाई की संख्या में ही हुआ है। इसके अलावा 7 निजी कॉलेजों में 10 से 20 की संख्या में ही दाखिला हुआ है।
बीई कोर्स में कुल करीब 70 फीसदी सीटें खाली हैं। इन आंकड़ों में प्रदेश में इंजीनियरिंग कॉलेज के संचालकों की चिंता बढ़ा दी है। छत्तीसगढ़ तकनीकी शिक्षा निदेशालय रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ के इंजीनियरिंग शिक्षण संस्थानों में सत्र 2019-20 में एडमिशन की प्रक्रिया 14 अगस्त तक पूरी कर ली गई है। डीटीई रायपुर के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. अजय कुमार गर्ग ने बताया कि इस सत्र में इंजीनियरिंग की कुल 15 हजार 605 सीटों के लिए काउंसलिंग के माध्यम से एडमिशन की प्रक्रिया की गई। 
करीब डेढ़ महीने तक चली एडमिशन प्रक्रिया के बाद बीई कोर्स में सिर्फ 4 हजार 944 सीटों पर ही एडमिशन हुआ है। यानी कि इस बार प्रदेश के शासकीय और निजी इंजीनियरिंग शिक्षण संस्थानों में 10 हजार 661 सीटें खाली रह गई हैं।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100