छत्तीसगढ़: मजदूरों से भरी पिकअप और स्कॉर्पियों में टक्कर, 39 लोग घायल

0 47
AD Top-1 728×100

कोरिया , 21 अगस्त ।  छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। मजदूरों से भरी पिकअप और एक स्कॉर्पियों में आमने-सामने टक्कर हो गई है। इस सड़क हादसे में 39 लोग घायल हो गए है। जानकारी के मुताबिक घायलों में से पांच लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। गंभीर रुप से घायल लोगों को मनेंद्रगढ़ और बैकुण्ठपुर रेफर कर दिया गया है। बाकी सभी घायलों का केल्हारी के उप स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुलाब कमरों ने स्वास्थ्य महकमे को घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं।
बुधवार सुबह तकरीबन 10 बजे मध्य प्रदेश के छतई गांव से लगभग 35 मजदूर रोपा लगाने के लिए पिकअप से केल्हारी पसौरी की ओर आ रहे थे। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक स्कार्पियो और पिकप वाहन वाहन मे सीधी टक्कर हो गई। इस जबरदस्त टक्कर में पिकअप पलट गई और दोनों वाहनों में सवार लोग घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को वाहन से निकालकर निजी साधनों से केल्हारी उप स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
यहां सभी घायलों का उपचार शुरू किया जा रहा है। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 5 लोगों को बेहतर उपचार के लिए मनेन्द्रगढ़ और बैंकुठपुर रवाना किया गया है। जानकारी के मुताबिक स्कार्पियों में जनकपुर क्षेत्र के कुछ प्राचार्य बैठे हुए थे जो बैठक के लिए बैंकुठपुर जा रहे थे। फिलहाल सभी घायलों का उपचार जारी है।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100