सीबीआई ने देश के पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम को गिरफ्तार किया

0 35
AD Top-1 728×100

नई दिल्ली, 21 अगस्त । देश के पूर्व वित्तमंत्री और गृहमंत्री को सीबीआई ने पहले हिरासत में ले लिया उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। हिरासत में लेने के बाद सीबीआई उन्हें अपने मुख्यालय ले गयी। जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनका अब मेडिकल जांच कराए जाने की तैयारी की जा रही है। उसके बाद उनसे पूछताछ की जाएगी। उम्मीद है कि देर रात सीबीआई ने बाद में गिरफ्तार क लिया जाए। इससे पहले ईडी और सीबीआई की टीम चिदंबरम के दिल्ली स्थिति उनके जोरबाग घर पहुंची। इस बीच चिदंबरम के घर पर कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता भिड़ गए। इस बीच दोनों केंद्रीय जांच एजेंसियों ने उन्हें हिरासत में लेने के दिल्ली पुलिस से मदद मांगी।
हम बता दें कि सीबीआई उनकी तलाश में कल से 3 बार उनके घर जा चुकी थी। अचानक इस बीच कांग्रेस मुख्यालय में पी चिदंबरम ने पहुंचकर प्रेस कॉन्फ्रेस कर खुद को निर्दोष बताया और वहां से अपने घर दिल्ली के जोरबाग निकल गए। उनके साथ देश के जाने माने कानूनविद् कपिल सिब्बल और अभिषेक मनुसिंघवी मौजूद रहे।
जिसके बाद सीबीआई की टीम भी उनके घर पहुंची। दरवाजा न खुलने पर टीम ने दीवार फांदकर अंदर एंट्री ली। प्रेस कांफ्रेंस में चिदंबरम ने कहा कि मैं सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करता हूं। मैं कानून का भी सम्मान करता हूं भले ही वह जांच एजेंसियों द्वारा गलत तरीके से लागू किया जा रहा हो।चिदंबरम ने खुद के फरार होने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि मुझे और मेरे बेटे कार्ति चिदंबरम को फंसाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मैं आईएनएक्स मीडिया केस में आरोपी नहीं हूं। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं और मेरा परिवार किसी केस में आरोपी नहीं है। चिदंबरम ने मीडिया से कहा, ‘स्वतंत्रता लोकतंत्र की सबसे बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि मैं आईएनएक्स मीडिया केस में आरोपी नहीं हूं। चिदंबरम ने कहा कि मैं और मेरा परिवार किसी केस में आरोपी नहीं है। चिदंबरम ने कहा, ‘मेरे ऊपर आरोप लगाए जा रहे हैं कि मैं कानून का सामना करने से बचते हुए भाग रहा हूं। लेकिन, मैं कानून के साथ हूं।

AD Top-1 728×100
AD Top-1 728×100